विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चक्रवात 'अर्णब' से आंध्र प्रदेश में भारी तबाही, 12 जिलों में 4,764 करोड़ का नुकसान

Published: Sat, 31 Oct 2026 11:56 PM (IST)

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' ने आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है, जिससे राज्य को प्रारंभिक आकलन के अनुसार 4,764 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्णब का कहर (फोटो- PTi)

आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्णब का कहर (फोटो- PTi)

HighLights

  1. चक्रवात 'अर्णब' से आंध्र प्रदेश में 4,764 करोड़ का नुकसान।

  2. फसलें, सड़कें, मकान और बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित।

  3. केंद्रीय टीम नुकसान का जायजा लेने आंध्र प्रदेश पहुंची।

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान 'अर्णब' ने भारी तबाही मचाई है। राज्य सरकार के प्रारंभिक आकलन के मुताबिक, 'अर्णब' से 12 जिलों में करीब 4,764 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। फसलों के साथ सड़क, मकान और बिजली व्यवस्था को भी व्यापक क्षति पहुंची है।

राज्य सरकार ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंची सात सदस्यीय केंद्रीय टीम को नुकसान का विवरण देते हुए बताया कि चक्रवात से 4.63 लाख किसानों की 3.52 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर लगी फसलें प्रभावित हुई हैं।

23,383 हेक्टेयर में बागवानी फसलों को नुकसान पहुंचा है। तूफान के कारण करीब 2,500 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, जबकि सात हजार से अधिक मकानों को नुकसान पहुंचा है। बिजली क्षेत्र भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी चित्तरंजन दास के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम शनिवार को आंध्र प्रदेश पहुंची। टीम चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का जायजा लेगी। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।