कश्मीर में कर्फ्यू हटते ही फिर शुरू हुए प्रदर्शन
श्रीनगर [जासं]। आतंकी अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के बाद से ही कश्मीर घाटी में अशांति व्याप्त है। तब से ही लगातार हिंसक प्रदर्शनों का दौर चल रहा है। प्रशासन जैसे ही कर्फ्यू हटाता है, हिंसक प्रदर्शन शुरू हो जाते हैं। शनिवार को भी जैसे ही कर्फ्यू हटाया गया, कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए। कुपवाड़ा में प्रदर्शनकारियों ने पत्थर मारकर दो सीआरपीएफ जवानों को घायल कर दिया।

श्रीनगर के अधिकांश इलाकों में शनिवार शाम चार बजे तक कर्फ्यू लागू था। स्थिति में सुधार होते देख उसके बाद ढील दी गई। इसके कुछ देर बाद ही इन इलाकों में पथराव शुरू हो गया। हालांकि, सिविल लाइन के लालचौक, डलगेट, जवाहरनगर, राजबाग तथा बटमालू में सुबह से ही अधिकांश दुकानें खुली तथा सड़कों पर वाहन भी सामान्य ढंग से चलते रहे।
कुपवाड़ा कस्बे में दिनभर हिंसक झड़पें होती रहीं। स्थिति उस समय बिगड़ी जब पत्थरबाजी के आरोप में पुलिस ने कुछ स्थानीय युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों की रिहाई की मांग करते हुए लोग सड़कों पर निकल आए और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने की कोशिश की। पुलिस के रोकने पर वे उत्तेजित हो गए और पथराव शुरू कर दिया। पुलिस व सीआरपीएफ जवानों ने जब प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने का प्रयास किया तो तो भीड़ ने पत्थर बरसा कर दो जवानों को घायल कर दिया। इसमें तीन प्रदर्शनकारी भी जख्मी हुए। खबर लिखे जाने तक झड़प जारी थी। अलगाववादी संगठन नेशनल कांफ्रेंस के सभी नेता अपने घरों में नजरबंद रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर