Move to Jagran APP

देश के पांच बंदरगाहों से जल्द शुरू होगा क्रूज पर्यटन

गडकरी के अनुसार लंबे समुद्री तटों वाले भारत में क्रूज टूरिज्म की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 08 Aug 2017 09:43 PM (IST)Updated: Tue, 08 Aug 2017 09:43 PM (IST)
देश के पांच बंदरगाहों से जल्द शुरू होगा क्रूज पर्यटन
देश के पांच बंदरगाहों से जल्द शुरू होगा क्रूज पर्यटन

राज्य ब्यूरो, मुंबई। 8 अगस्तः केंद्रीय नौवहन एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि देश के पांच बंदरगाहों से जल्द क्रूज पर्यटन की शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नितिन गडकरी आज मुंबई में द डॉन ऑफ क्रूज टूरिज्म इन इंडिया विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। गडकरी ने कहा कि मुंबई, गोवा, न्यू मैंगलोर, कोचीन और चेन्नई से जल्दी ही क्रूज टूरिज्म (नौवहन पर्यटन) की शुरुआत हो जाएगी।

loksabha election banner

अगले चरण में देश के कुछ अन्य बंदरगाहों को भी क्रूज टूरिज्म के लायक विकसित करने की योजना काम किया जाएगा। इसी कड़ी में मुंबई में 300 करोड़ रुपए की लागत से नया आधारभूत ढांचा एवं टर्मिनल भवन निर्मित करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

गडकरी के अनुसार लंबे समुद्री तटों वाले भारत में क्रूज टूरिज्म की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इस संबंध में करवाए गए एक अध्ययन के मुताबिक भारत में क्रूज टूरिज्म के लिए 40 लाख पर्यटकों के हिसाब से जबर्दस्त क्षमता है। इस पहल के जरिए सभी हिस्सेदारों के लिए 35,500 करोड़ रुपए के संभावित राजस्व लाभ का अनुमान भी लगाया गया है।

गडकरी के अनुसार क्रूज पर्यटन को बढ़ाना मिलने से ढाई लाख से ज्यादा लोगों को परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। भारत में अभी 158 क्रूज जहाज आते हैं। आधारभूत ढांचा बढ़ने के बाद इनकी संख्या प्रतिवर्ष 955 तक बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: सेल के निलंबित अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.