विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CRPF की महिला टोली दिखाएगी देश भर में दमखम, नारी शक्ति का संदेश लेकर आज से शुरू होगा क्रॉस कंट्री अभियान

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Tue, 03 Oct 2023 06:45 AM (IST)

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मंगलवार को 15 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर 10000 किमी की दूरी ...और पढ़ें

नारी शक्ति का संदेश लेकर आज से शुरू करेंगी क्रॉस कंट्री अभियान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नारी शक्ति का संदेश लेकर आज से शुरू करेंगी क्रॉस कंट्री अभियान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. सीआरपीएफ की महिला टोली मंगलवार को 15 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश के लिए निकलेगी
  2. 10,000 किमी की दूरी तय करने वाली एक पूर्ण महिला क्रॉस-कंट्री बाइक रैली शुरू करेगा।

एएनआइ, नई दिल्ली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मंगलवार को 15 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर 10,000 किमी की दूरी तय करने वाली एक पूर्ण महिला क्रॉस-कंट्री बाइक रैली शुरू करेगा।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से आयोजित होने वाला यह अभियान देश की महिला शक्ति या नारी शक्ति का जश्न मनाने के लिए सीआरपीएफ महिला बाइकर्स के एक समूह यशस्विनी के साथ शुरू होगा। सीआरपीएफ की कुल 150 महिला अधिकारी तीन टीमों में विभाजित होकर क्रॉस-कंट्री अभियान पर निकलेंगी।

स्टैच्यू आफ यूनिटी में एकत्रित होंगी।

75 रायल एनफील्ड बाइकों पर सवार होकर ये टीमें भारत के उत्तरी (श्रीनगर), पूर्वी (शिलांग) और दक्षिणी (कन्याकुमारी) क्षेत्रों से अपनी यात्रा शुरू करेंगी। अभियान दल 31 अक्टूबर, 2023 को होने वाले ग्रैंड फिनाले के लिए गुजरात के एकता नगर (केवडि़या) में स्टैच्यू आफ यूनिटी में एकत्रित होगा।

यात्रा के दौरान रास्ते में कई जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लक्षित समूहों जैसे स्कूली बच्चों और कॉलेज की लड़कियों, महिला स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी के कैडेटों के साथ बातचीत शामिल है।