विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिजोरम: राजभवन में ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने की आत्महत्या, सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:44 PM (IST)

मिजोरम की राजधानी आइजोल में राजभवन पर ड्यूटी पर तैनात एक सीआरपीएफ कांस्टेबल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

(AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. CRPF कांस्टेबल ने आइजोल राजभवन में आत्महत्या की।

  2. जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी।

  3. पुलिस ने घटना की जांच शुरू की, मामला दर्ज।

डिजिटल डेस्क, आइजोल। मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां गुरुवार सुबह राज्यपाल के आधिकारिक निवास राजभवन पर ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान 31 वर्षीय सुधीर स्वामी के रूप में हुई है, जो सीआरपीएफ की 225वीं बटालियन की एफ कंपनी के सिपाही थे। वे 2023 बैच के सीआरपीएफ कर्मी थे और पिछले करीब एक साल से मिजोरम में तैनात थे।

अचानक अपनी सर्विस राइफल से मारी गोली

बता दें कि यह घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे राजभवन के गेट नंबर-2 पर हुई। ड्यूटी के दौरान उन्होंने अचानक अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली ली। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया और इसके पीछे की असली वजह क्या थी।

पार्थिव शरीर को ले जाने की तैयारी

घटना के तुरंत बाद उनके शव को आइजोल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास स्थान राजस्थान के जयपुर जिले के लिए रवाना किया जाएगा।

दूसरी ओर इस मामले में आइजोल पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई सर्विस राइफल और उनके मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन परिस्थितियों में यह हादसा हुआ और इसके पीछे क्या कारण हो सकता था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।