AIADMK को गठबंधन में शामिल किया तो समर्थन पर करेंगे पुनर्विचार, CPM की विजय सरकार को चेतावनी
सीपीएम ने तमिलनाडु की सत्तारूढ़ टीवीके सरकार को चेतावनी दी है कि यदि एआईएडीएमके को गठबंधन में शामिल किया गया तो वह अपना समर्थन वापस ले लेगी।

सीपीएम की विजय सरकार को चेतावनी।
HighLights
सीपीएम ने टीवीके सरकार को समर्थन पर पुनर्विचार की चेतावनी दी।
एआईएडीएमके को गठबंधन में शामिल करने पर पार्टी ने आपत्ति जताई।
जनता के जनादेश और स्वच्छ शासन का हवाला दिया गया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में सत्तारूढ़ टीवीके (TVK) सरकार और उसके सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। वामपंथी दल सीपीएम ने मुख्यमंत्री विजय की पार्टी को साफ चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि एआईएडीएमके को सरकार या गठबंधन में शामिल किया गया, तो पार्टी अपने समर्थन पर पुनर्विचार करेगी।
सीपीएम ने कहा कि तमिलनाडु की जनता ने डीएमके और एआईएडीएमके दोनों के खिलाफ जनादेश दिया है। ऐसे में एआईएडीएमके के किसी भी गुट को टीवीके सरकार का हिस्सा बनाना जनता की भावना के विपरीत होगा।
पार्टी ने यह भी कहा कि एआईएडीएमके को गठबंधन में शामिल करना टीवीके के स्वच्छ शासन” के वादे के खिलाफ माना जाएगा।
सीपीएम ने क्यों दिया विजय को सरकार को समर्थन?
सीपीएम नेताओं का कहना है कि फिलहाल पार्टी टीवीके सरकार का समर्थन इसलिए कर रही है क्योंकि राज्य अभी दोबारा चुनाव के लिए तैयार नहीं है। साथ ही, वे नहीं चाहते कि राजनीतिक अस्थिरता का फायदा उठाकर भाजपा राज्य में “पिछले दरवाजे” से प्रवेश करे या राज्यपाल शासन की स्थिति बने।
सीपीएम के बयान के बाद तमिलनाडु की सियासत में नई बहस
सीपीएम के इस बयान के बाद तमिलनाडु की सियासत में नई बहस शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टीवीके और उसके सहयोगियों के बीच गठबंधन की राजनीति को लेकर दबाव बढ़ सकता है।
