विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कानून से बच गए थे, लेकिन आज एक भी आरोपी जिंदा नहीं'; 1987 के नरसंहार को लेकर CPM नेता का विवादित बयान

Published: Thu, 26 Nov 2026 01:36 PM (GMT+05:30)

पूर्व CPIM विधायक टी.आई. मधुसूदनन ने कन्नूर में 2016 के धनराज हत्याकांड के फैसले पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि न्यायिक सजा से बचे लोग अब जीवित नहीं हैं, जिससे केरल की राजनीति में उबाल आ गया है और विपक्षी दलों ने कार्रवाई की मांग की है।

बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए CPM नेता टी.आई. मधुसूदनन।

बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए CPM नेता टी.आई. मधुसूदनन।

HighLights

  1. पूर्व विधायक मधुसूदनन ने धनराज हत्याकांड पर दिया विवादित बयान।

  2. कहा, न्यायिक सजा से बचे लोग अब जीवित नहीं हैं।

  3. विपक्षी दलों ने बयान को अदालत की अवमानना बताया।

डिजिटल डेस्क, कन्नूर। केरलम के कन्नूर में पूर्व CPM विधायक टी.आई. मधुसूदनन के एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने 2016 के सी.वी. धनराज हत्याकांड में तीन RSS-BJP कार्यकर्ताओं को उम्रकैद और अन्य आरोपियों के बरी होने के फैसले की पृष्ठभूमि में बोलते हुए कहा कि जो लोग अदालत की सजा से बच गए थे, उनमें से आज एक भी व्यक्ति जिंदा नहीं है।

टी.आई. मधुसूदनन के इस बयान को CPM कार्यकर्ता सी.वी. धनराज की हत्या के मामले में बरी किए गए लोगों के खिलाफ 'न्याय प्रणाली से बाहर' जाकर बदला लेने की धमकी के रूप में देखा जा रहा है।

CPI(M) नेता के इस बयान से केरलम की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और BJP ने इसे अदालत की अवमानना और हिंसा भड़काने वाला बयान बताते हुए आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।

क्या है 1987 के चीमेनी नरसंहार?

दरअसल, 1987 के चीमेनी नरसंहार में CPM के पांच कार्यकर्ताओं को जिंदा जला दिया गया था। इस घटना का जिक्र करते हुए मधुसूदनन ने कहा, 'चीमेनी की घटना में पांच लोगों को जिंदा जला दिया गया था, लेकिन किसी भी अदालत ने इसके लिए किसी को सजा नहीं दी।

हालांकि, सत्ता-व्यवस्था को यह समझ लेना चाहिए कि उनमें से कोई भी आज इस धरती पर मौजूद नहीं है। एक भी नहीं। इसलिए कहा कि न्यायपालिका, सत्ता प्रतिष्ठान और पार्टी का मजाक उड़ाने वालों को याद रखना चाहिए कि न्यायिक सजा से बचने वालों के साथ क्या हुआ था।

किस मुद्दे पर दिया बयान?

टी.आई. मधुसूदनन का यह बयान 2016 के धनराज हत्याकांड मामले में आए फैसले के बाद आया है, जिसमें केरलम के राजनीतिक रूप से हिंसक जिले कन्नूर में हुए इस मामले में, तीन RSS-BJP कार्यकर्ताओं को उम्रकैद की सजा सुनाई गई, जबकि कई अन्य आरोपियों को बरी कर दिया गया।

न्यायपालिका पर लगाया आरोप

न्यायपालिका पर सीधा हमला बोलते हुए मधुसूदनन ने आरोप लगाया कि अदालतें सत्ता-व्यवस्था के हितों के लिए काम कर रही हैं और जेल व सजा के जरिए प्रगतिशील तथा वामपंथी राजनीति को दबाने की कोशिश हो रही है।

धनराज हत्याकांड के फैसले पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि गनीमत है अदालत ने यह नहीं कह दिया कि धनराज की कभी हत्या ही नहीं हुई थी।

इसके साथ ही, उन्होंने पहले गवाह के बयान को खारिज किए जाने पर भी सवाल उठाए। मधुसूदनन ने तर्क दिया कि महज गवाह के CPI(M) से जुड़े होने और एक सहकारी बैंक में काम करने को आधार बनाकर उसकी गवाही को अविश्वसनीय ठहरा दिया गया।

न्यायाधीश पर निशाना साधते हुए, मधुसूदनन ने अदालती फैसलों में फलिस्तीनी कवि महमूद दरवेश की कविताओं का जिक्र करते हुए कहा, 'वे वातानुकूलित कमरे में आराम से बैठकर कविताएं उद्धृत कर सकते हैं।

वे अपनी काल्पनिक नाव में सफर जारी रख सकते हैं, यह मानते हुए कि जेल और सजा के जरिए वामपंथी राजनीति के संघर्ष करने के जज्बे को खत्म किया जा सकता है।'

मधुसूदनन ने सोशल मीडिया पर पार्टी की आलोचना करने वालों को चेतावनी भी दी कि अगर वे अपनी आलोचना को सड़कों पर ले आए, तो उन्हें इसके नतीजे भुगतने होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।