विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid19 in India: एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग, मास्क लगाने की हिदायत; कोरोना पर वार के लिए भारत ने लिये ये 10 फैसले

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Sat, 24 Dec 2022 10:07 AM (IST)

Coronavirus Update चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस बीच ...और पढ़ें

कोरोना को रोकने के लिए केंद्र और राज्य ने उठाए बड़े कदम।
कोरोना को रोकने के लिए केंद्र और राज्य ने उठाए बड़े कदम।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। चीन समेत दुनिया के कई देशों में बढ़ते कोरोना मामलों के चलते भारत में भी अब सतर्कता बरती जा रही है। कोरोना की एक और लहर भारत में न आए इसके लिए केंद्र सरकार ने कई कदम उठाए हैं। पीएम मोदी ने भी कोरोना को लेकर हाल ही समीक्षा बैठक की थी, जिसमें मास्क और सभी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाने के निर्देश दिए गए। केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी एक्टिव मोड में आ गई हैं, आइए 10 प्वाइंट में जानें आखिर कोरोना को मात देने के लिए भारत में क्या-क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

  1. चीन में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार चीन में एक दिन में लाखों कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं और अस्पताल भी मरीजों से भर गए हैं। इन्हीं सब को देखते हुए पीएम मोदी ने आपात बैठक कर अधिकारियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाने के निर्देश दिए हैं।

  • सरकार ने टेस्ट बढ़ाने और नए साल को देखते हुए कोरोना को लेकर नई एडवाइजरी तक जारी कर दी है।
  • केंद्र की नई कोरोना एडवाइजरी के अनुसार एयरपोर्ट पर विदेश से आ रहे 2 फीसद लोगों के रैंडम कोरोना टेस्ट किए जाएंगे।
  • केंद्र सरकार ने राज्यों को भी अलर्ट करते हुए टेस्टिंग बढ़ाने और नए कोरोना मरीजों के सैंपल जीनोम टेस्टिंग के लिए भेजने को कहा है। सरकार के अनुसार वे जिनोम सीक्वेंसिंग के जरिए इस चीज का पता लगाना चाहती है कि क्या कोई नया वेरिएंट देश में तो नहीं पनप रहा।
  • कोरोना पर काबू पाए रखने के लिए केंद्र ने इस बीच एक बड़ा फैसला भी लिया है। बीते शुक्रवार से प्राइवेट अस्पतालों में 18 साल से ज्यादा की उम्र वाले लोगों को नेजल वैक्सीन लगाने की इजाजत दे दी है। नेजल वैक्सीन सीधा नाक से स्प्रे कर लगाई जाती है।

  • केंद्र सरकार ने इसी के साथ 27 दिसंबर को सभी अस्पतालों में कोरोना को लेकर मॉक ड्रिल करने का फैसला किया है। बता दें कि कई राज्यों ने भी अपने अस्पतालों में मॉक ड्रिल करने का निर्णय लिया है।
  • केंद्र के साथ राज्य सरकारें भी कोरोना को मात देने के लिए अभी से तैयारी में जुट गई है। दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार ने हाल ही में कोरोना के खिलाफ सुरक्षात्मक तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक भी की। तीनों राज्यों ने टेस्ट बढ़ाने और अस्पताल व्यवस्था बेहतर करने पर जोर दिया।
  • महाराष्ट्र सरकार ने तो एक टास्क फोर्स भी गठन करने की बात कही है। ये टास्क फोर्स कोरोना के बढ़ते मामलों की निगरानी के लिए काम करेगा। 
  • यूपी की योगी सरकार ने भी कोरोना को लेकर बड़े कदम उठाए हैं। यूपी में अब सरकारी अस्पतालों में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, पुलिस कर्मियों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाने का निर्देश दिया गया है।
  • पंजाब सरकार ने भी कोरोना पर काबू पाए रखने के लिए टेस्ट बढ़ाने की बात कही है। सरकार ने इसको लेकर अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
  • यह भी पढ़ें- FTX का संस्थापक 25 करोड़ डॉलर के बांड पर जेल से बाहर, कैसे दोस्ती टूटी तो खत्म हुआ पांचवां बड़ा एक्सचेंज

    देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।