केरल: क्वारंटाइन किए गए लोगों के लिए किया गया कोविड-19 सेल सेटअप
केरल में क्वारंटाइन किए गए लोगों को मॉनिटर करने के लिए कोविड-19 सेल (COVID-19 cell) सेटअप किया गया है।
तिरुवनन्तपुरम, एएनआइ। केरल में क्वारंटाइन किए गए लोगों को मॉनिटर करने के लिए कोविड-19 सेल (COVID-19 cell) सेटअप किया गया है। आलप्पुषा सिटी में यह सेल लगाया गया है। जिला कलेक्ट्रेट इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (आईवीआर) सिस्टम के माध्यम से क्वारंटाइन किए गए लोगों के हेल्थ समय-समय पर चेक की जाएगी।
न्यूज एजेंसी से बात करते हुए आलप्पुषा सिटी के एम अंजान ने कहा कि कोविड-19 के सामुदायिक प्रसारण के मामले में भी यह सेल दूरदराज के क्षेत्रों से संचालित हो सकती है। साथ ही कहा कि हमारे COVID -19 नियंत्रण कक्ष में चिकित्सा सलाह और सहायता प्रदान करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन कोरोना वायरस फैलने के मद्देनजर वास्तविक समय के अंतर-क्षेत्रीय समन्वय और निगरानी कर रहा है।
बता दें कि केरल भारत का पहला राज्य था जहां पर सकारात्मक कोरोना वायरस मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, COVID-19 मामलों के लिए राज्य की स्थिति 364 पर है जिसमें 123 पूरी तरह से ठीक है और 2 की मौत हो चुकी है। वहीं अगर समूचे भारत की बात की जाए तो इस वक्त भारत में कोरोन वायरस से 200 के पार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।
चीन के वुहान से फैले इसा वायरस का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है। देशभर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया हुआ है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों में कैद हैं। यही नहीं सभी लोगों को बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इस वक्त देश में सभी लोग काफी दिक्क्तों का सामने कर रहे हैं। लॉकडाउन का आज 19 वां दिन है। कई राज्यों ने तो अपने यहां पर लॉकडाउन की समय-सीमा बढ़ा दी है।