विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

COVID Update: पिछले 24 घंटे में कोविड के 159 नए मामले आए सामने, एक्टिव केस 1600 के पार

Published: Sat, 27 Jan 2024 01:39 PM (IST)

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा है कि वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि जेएन.1 वेरिएंट न तो ...और पढ़ें

घर पर ही ठीक हो रहे कोरोना के मरीज (प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर पर ही ठीक हो रहे कोरोना के मरीज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीटीआई, नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत में एक दिन में 159 नए कोविड -19 संक्रमणों की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी बीच, देश में बीमारी के सक्रिय मामलों की संख्या 1,623 हो गई है। मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, केरल में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण के कारण एक मौत हुई है।

दिसंबर में बढ़ने लगे मामले

देश में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 5 दिसंबर तक घट गई थी, लेकिन नए संस्करण के उभरने और ठंड के मौसम की स्थिति के बाद इसमें वृद्धि देखी गई। 5 दिसंबर के बाद, 31 दिसंबर तक के बीच एक दिन 841 नए मामले सामने आए थे, जो सबसे अधिक रहे। कुल सक्रिय मामलों में से, लगभग 92 प्रतिशत मामले हो क्वारंटाइन में ही रिकवर हो जा रहे हैं।

जेएन.1 वेरिएंट से नहीं बढ़ा खतरा

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, "वर्तमान में उपलब्ध आंकड़ों से पता चलता है कि जेएन.1 वेरिएंट न तो नए मामलों में तेजी से वृद्धि कर रहा है और न ही अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु दर में वृद्धि कर रहा है।" भारत ने कोविड-19 की तीन लहरें देखी गई हैं, जिसमें अप्रैल-जून 2021 के दौरान डेल्टा लहर में दैनिक नए मामलों और मौतों की चरम घटनाएं दर्ज की गईं।

अब तक 5.3 लाख लोगों की संक्रमण से मौत

7 मई, 2021 को 4,14,188 मामले और 3,915 मौतें दर्ज की गई थीं, जो भारत के इतिहास में दैनिक मामलों का सबसे चरम था। 2020 की शुरुआत में महामारी शुरू होने के बाद से, 4.5 करोड़ से अधिक लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं और 5.3 लाख से अधिक मौतें दर्ज की गईं।

यह भी पढ़ें: Tamil Nadu Weather: बर्फ की चादर और घास पर ओस की बूंदे, ऊटी में लुढ़का तापमान; तस्वीरों में दिखा शानदार नजारा

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4.4 करोड़ से अधिक है, जिसकी राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है। मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कोविड टीकों की 220.67 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी का सितम, कोहरे के कारण देरी से चल रही कई ट्रेनें; पढ़ें ताजा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।