Move to Jagran APP

देश में जांच का आंकड़ा छह करोड़ के पार, ठीक होने की दर 78.64 फीसद और मृत्यु दर 1.63 फीसद हुई

देश में कोरोना संक्रमण के 98190 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख से अधिक हो गया है। जबकि 40 लाख से ज्‍यादा ठीक होकर घर चले गए हैं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 12:07 AM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 12:07 AM (IST)
देश में जांच का आंकड़ा छह करोड़ के पार, ठीक होने की दर 78.64 फीसद और मृत्यु दर 1.63 फीसद हुई
देश में जांच का आंकड़ा छह करोड़ के पार, ठीक होने की दर 78.64 फीसद और मृत्यु दर 1.63 फीसद हुई

जेएनएन, नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के 98,190 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 52 लाख से अधिक हो गया है। वहीं अब तक 40 लाख से अधिक लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। देश में ठीक होने की दर फिलहाल 78.4 फीसद और मृत्यु दर घटकर 1.63 फीसद हो गई है। वहीं आब तक छह करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। प्रेट्र द्वारा रात नौ बजकर दस मिनट तक के दिए आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या 52,02,223 हो गई है। वहीं 1176 और मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 84,297 हो गई है। जबकि 40,95,217 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

loksabha election banner

तेजी से बढ़ रहा संक्रमण

उधर स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ठीक होने वालों की संख्या 40,25,079 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार बीते सात अगस्त को देश में संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार हुई थी। 30 लाख का आंकड़ा 23 अगस्त को और 40 लाख संक्रमितों का आंकड़ा 5 सितंबर को पार हुआ था। वहीं 16 सितंबर को संक्रमितों की संख्या 50 लाख के पार हो गई।

एक दिन में 11,36,613 नमूनों की जांच

आइसीएमआर से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 11,36,613 नमूनों की जांच की गई। इस तरह 16 सितंबर तक 6,05,65,728 नमूनों की जांच हो चुकी है। 24 घंटों में कोरोना से जिन 1,132 और मरीजों के दम तोड़ने की जानकारी मिली है उसमें सर्वाधिक 474 मौतें महाराष्ट्र में हुई। इसके अलावा उप्र में 86, पंजाब में 78, आंध्र प्रदेश में 64, बंगाल में 61, तमिलनाडु में 57, कर्नाटक में 55 और दिल्ली में 33 मौतें दर्ज की गई।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें

देश में अब तक हुई कुल 83,198 मौतों में सर्वाधिक 30,883 मौतें महाराष्ट्र में दर्ज की गई हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 8,599, कर्नाटक में 7,536, आंध्र प्रदेश में 5,105, दिल्ली में 4,839, उप्र में 4,690, बंगाल में 4123, गुजरात में 3,256, पंजाब में 2,592 और मध्य प्रदेश में 1,844 मौतें दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है उनमें से करीब 70 फीसद लोग अन्य जटिल बीमारियों से जूझ रहे थे।

महाराष्ट्र में 180 दिन में मृतक संख्या तीस हजार के पार हुई

महाराष्ट्र में छह माह पहले 17 मार्च को कोरोना से पहली मौत हुई थी। तबसे लेकर अब तक 30,883 लोगों की मौत हो चुकी है। इस तरह प्रतिदिन औसतन 172 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा। गुरुवार को राज्य में 24,619 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,45,840 हो गई। इस तरह कुल मामलों में महाराष्ट्र रूस से आगे निकल गया जो कि वल्र्डोमीटर की सूची में चौथे स्थान पर है। इस बीच राज्य में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य में 30 सितंबर तक के लिए निषेधाज्ञा बढ़ा दी गई है।

गुजरात में 1379 नए मामले सामने आए

गुरुवार को गुजरात में रिकार्ड 1,379 नए मामले दर्ज किए गए। इन नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,19,088 हो गई है। इस दौरान 14 मौतों के साथ राज्य में कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 3,273 हो गई है। इस बीच 1.652 लोग और स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

दक्षिण भारत में तेजी से बढ़ रहे मामले

दक्षिण भारत में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में 24 घंटों के दौरान 8,702 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 6,01,462 हो गया है। वहीं 10,712 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने से ठीक होने वालों की संख्या 5,08,088 हो गई है। तमिलनाडु में 5,560 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 5.25 लाख हो गई है। वहीं 59 और मौतों से कुल मृतक संख्या 8,618 हो गई है। राज्य में अब तक 4,70,192 लोग ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 46,610 है। कर्नाटक में गुरुवार को 9,366 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 4,94,356 हो चुकी है। वहीं 93 और मौतों से मृतक संख्या बढ़कर 7,629 हो गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.