Covid India Updates: सक्रिय मामले बढ़कर हुए तीन लाख 87 हजार, केरल में कम नहीं हो रहे मामले
कोरोना महामारी की दूसरी लहर से कुछ राहत तो मिली है लेकिन प्रतिदिन मिल रहे मामलों में ज्यादा कमी नहीं आ रही है। केरल में हालात सुधर नहीं रहे हैं। बीते 24 घंटे में पूरे देश में 38 हजार से कुछ अधिक मामले मिले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से कुछ राहत तो मिली है, लेकिन प्रतिदिन मिल रहे मामलों में ज्यादा कमी नहीं आ रही है। केरल में हालात सुधर नहीं रहे हैं। बीते 24 घंटे में पूरे देश में 38 हजार से कुछ अधिक मामले मिले हैं, जिनमें 20 हजार से ज्यादा अकेले केरल से हैं। सक्रिय मामलों में फिर वृद्धि हुई है और कुल एक्टिव केस 3.87 लाख हो गए हैं। इस दौरान 478 लोगों की मौत हुई है, जिसमें महाराष्ट्र में 158 और केरल में 114 मौतें शामिल हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शनिवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार के बाद से सक्रिय मामलों में 2,446 की वृद्धि हुई है। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.21 फीसद हो गए हैं, एक दिन पहले यह आंकड़ा 1.20 फीसद पर था। हालांकि, दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर तीन फीसद से नीचे बनी हुई है। मरीजों के उबरने की दर में मामूली कमी आई है, परंतु मृत्युदर पूर्ववत बनी हुई है।
देश में कोरोना की स्थिति
कोरोना/वैक्सीन मीटर (आंकड़े टैली फारमेट के लिए) ------- भारत, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
24 घंटे में नए मामले- 38,667
कुल सक्रिय मामले 3,87,673
24 घंटे में टीकाकरण 63.62 लाख
कुल टीकाकरण 53.61 करोड़
शनिवार सुबह 08 बजे तक कोरोना की स्थिति
नए मामले- 38,667
कुल मामले- 3,21,56,493
सक्रिय मामले- 3,87,673
मौतें (24 घंटे में)- 478
कुल मौतें- 4,30,732
ठीक होने की दर- 97.45 फीसद
मृत्यु दर- 1.34 फीसद
पाजिटिविटी दर- 1.73 फीसद
सा.पाजिटिविटी दर- 2.05 फीसद
जांचें (शुक्रवार)- 22,29,798
कुल जांचें (शुक्रवार)- 49,17,00,577
शनिवार शाम 5:30 बजे तक किस राज्य में कितने टीके
महाराष्ट्र- 8.52 लाख
मध्य प्रदेश- 6.87 लाख
गुजरात- 5.45 लाख
राजस्थान- 5.14 लाख
उत्तर प्रदेश- 3.11 लाख
बिहार- 2.21 लाख
हिमाचल- 1.90 लाख
दिल्ली- 1.55 लाख
पंजाब- 1.43 लाख
हरियाणा- 1.35 लाख
उत्तराखंड- 0.94 लाख
झारखंड- 0.91 लाख
छत्तीसगढ़- 0.44 लाख
जम्मू-कश्मीर- 0.33 लाख (कोविन प्लेटफार्म के आंकड़े)