Move to Jagran APP

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, अब तक दी गईं 5.69 करोड़ वैक्सीन डोज

देश भर में अब तक 2.5 करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को दी गई पहली खुराक - वैक्सीन की दोनों खुराकें लेने वालों में 84 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स। देश भर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वैक्सीनेशन।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 07:43 AM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 07:43 AM (IST)
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच टीकाकरण ने पकड़ी रफ्तार, अब तक दी गईं 5.69 करोड़ वैक्सीन डोज
देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण जारी है। (फोटो: एपी)

नई दिल्ली, प्रेट्र। देश में कोरोना वायरस महामारी का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बीच कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान ने गति पकड़ ली है। अब रोजाना औसत 15 लाख से ज्यादा खुराकें दी जा रही हैं। अब तक देश भर में लाभार्थियों को 5.69 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे तक कुल पांच करोड़ 69 लाख 57 हजार से ज्यादा खुराकें दी चुकी थीं। हालांकि, ये अभी अस्थायी आंकड़े हैं, देर रात तक जब अंतिम आंकड़े तैयार होंगे तो डोज की संख्या बढ़ सकती है। 

loksabha election banner

मंत्रालय के मुताबिक अब तक 60 साल से ज्यादा उम्र के 2.57 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक की जा चुकी है। वैक्सीन की पहली खुराक लेने वालों में 58.86 लाख 45-60 साल के बीच के वो लोग हैं, जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। इनके अलावा अब तक 80.66 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और 86.79 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीका दिया जा चुका है। इनमें से 51.27 लाख स्वास्थ्यकर्मियों और 34.96 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के 70वें दिन शुक्रवार को 14.53 लाख लोगों को वैक्सीन दी गई। इनमें से 13.32 का लोगों को पहली और 1.20 लाख को दूसरी खुराक दी गई। पहली खुराक लेने वालों में 60 साल से अधिक उम्र के 9.34 लाख और 45-60 साल के बीच के 2.86 लाख लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि देश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया था। दो फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स और एक मार्च से वरिष्ठ नागरिकों और 45-60 साल के उम्र के गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों का टीकाकरण शुरू किया गया था। एक अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों की टीकाकरण शुरू किया जाने वाला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.