Move to Jagran APP

COVID-19 : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की स्थिति में सुधार, अस्पताल ने दी जानकारी

अस्पताल प्रशासन की तरफ से जानकारी दी गई है कि सिद्धारमैया की स्थिति में अब सुधार है।

By Neel RajputEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 03:04 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 03:04 PM (IST)
COVID-19 : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की स्थिति में सुधार, अस्पताल ने दी जानकारी

बेंगलुरु, एएनआइ। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धारमैया की स्थिति में अब सुधार है, अस्पताल प्रशासन की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले उनका कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया गया था।

loksabha election banner

मणिपाल अस्पताल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा, "वर्तमान में उन्हें (सीएम सिद्धरमैया) बुखार नहीं है और उनके महत्वपूर्ण पैरामीटर स्थिर हैं। उचित उपचार शुरू हो गया है और हमारे विशेषज्ञों द्वारा उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है। उनके लक्षणों में सुधार हुआ है और वह इस समय ठीक हैं।"

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 4 अगस्त को बताया था कि उन्होंने कोविड का टेस्ट करवाया है और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को अस्पताल में भर्ती करवा लिया था। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में कहा था, "मेरा COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और एहतियात के तौर पर मुझे डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो भी लोग मेरे संपर्क में आए थे मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि अपने लक्षणों की जांच करें और खुद को घर पर क्वारंटाइ कर लें।"

कोरोना से प्रभावित देशों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1.84 करोड़ को पार कर गई है, जबकि लगभग 7 लाख लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, लैटिन अमेरिका के देशों में भी महामारी तेज गति से अपने पांव पसार रही है। यहां अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या भी दो लाख के पार चली गई है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका पहले स्थान पर है और इसके बाद ब्राजील दूसरे स्थान पर है। इसके बाद तीसरे नंबर पर भारत है इसके बाद चौथे स्थान पर रूस और पांचवे पर दक्षिण अफ्रीका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.