विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Covid 19 India Update: देश में कोरोना के ग्राफ में आई कमी, केरल में आए 11 हजार मामले, त्योहारों पर भीड़ कम रखने के लिए कई उपाय

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Wed, 13 Oct 2021 06:21 PM (IST)Updated: Wed, 13 Oct 2021 06:44 PM (IST)

त्योहारी सीजन में कोरोना के मामले न बढ़ जाए इसलिए लोगों को बचाव के लिए तीन सरल उपायों का पालन ...और पढ़ें

देश में कोरोना का ग्राफ कम होता नजर आ रहा है।
देश में कोरोना का ग्राफ कम होता नजर आ रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे कमी आ रही है। हालात सुधर रहे हैं। सरकार त्योहारी सीजन में लोगों से अत्यधिक सतर्क रहने और कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन करने का आग्रह कर रही है, ताकि महामारी के खिलाफ जंग में अब तक मिली सफलता बेकार न जाने पाए। जहां संक्रमण की बात है तो सक्रिय मामले दो लाख के करीब रह गए हैं जो सात महीने में सबसे कम है। नए मामले भी 20 हजार से नीचे बने हुए हैं। वहीं केरल में बुधवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना के 11,079 नए मामले आए हैं। 9,972 की रिकवरी और 123 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 97,630 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस के 15,823 नए मामले सामने आए और इस संक्रमण से 226 लोगों की मौत हो गई। बीते 24 घंटे में सात हजार से ज्यादा सक्रिय मामले घटे हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले 2,07,653 रह गए हैं जो कुल मामलों का 0.61 प्रतिशत है। इस दौरान 15,823 नए केस मिले हैं और 226 और मरीजों की जान भी गई है। मरीजों के उबरने की दर में लगातार सुधार हो रहा है, मृत्युदर स्थिर बनी हुई है और दैनिक एवं साप्ताहिक संक्रमण दर भी दो प्रतिशत से नीचे बरकरार है। अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 96.43 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। इनमें 69 करोड़ पहली और 27 करोड़ दूसरी डोज शामिल हैं। बीते चौबीस घंटे के दौरान 50.63 लाख डोज लगाई गईं। त्योहारों को देखते हुए विभिन्न राज्यों में भीड़भाड़ को कम रखने के लिए अलग-अलग तरह के उपाय किए जा रहे हैं।

दशहरा पर कई राज्यों में लगाई गई सख्त पाबंदी

- राजस्थान में रावण दहन पर प्रतिबंध

- गरबा खेलने के लिए 200 लोगों को अनुमति

- वैक्सीन की एक डोज की शर्त अनिवार्य

मध्य प्रदेश में सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

- दशहरा के दिन रावण दहन की इजाजत

- मैदान की क्षमता के 50% लोगों को अनुमति

कुल्लू दशहरा देखने के लिए नियम सख्त रहेंगे

- 24 घंटे पहले की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी

- वैक्सीन की डबल डोज का प्रमाण पत्र अनिवार्य

त्योहारी सीजन में करें कोविड प्रोटोकाल का पालन

त्योहारी सीजन में कोरोना के मामले न बढ़ जाए इसलिए लोगों को बचाव के लिए तीन सरल उपायों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। बिना वजह घर से बाहर न निकलें। वहीं, घर से बाहर जाते समय मास्क पहनकर रखें। शारीरिक दूरी का पालन करें। साफ-सफाई का ख्याल रखें। साथ ही वैक्सीन जरूर लगवाएं। इसके अलावा, अन्य लोगों को भी कोरोना नियमों का पालन करने और टीका लगाने की सलाह दें।

देश में कोरोना की स्थिति

24 घंटे में नए मामले- 15.823

कुल सक्रिय मामले- 2,07,653

24 घंटे में टीकाकरण- 50.63 लाख

कुल टीकाकरण- 96.43 करोड़

बुधवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति

नए मामले- 15,823

कुल मामले- 3,40,01,743

सक्रिय मामले- 2,07,653

मौतें (24 घंटे में)- 214

कुल मौतें- 4,51,189

ठीक होने की दर- 98.06 फीसद

मृत्यु दर- 1.33 फीसद

पाजिटिविटी दर- 1.19 फीसद

सा.पाजिटिविटी दर- 1.46 फीसद

जांचें (मंगलवार)- 13,25,399

कुल जांचें- 58,63,63,442

बुधवार शाम 06:45 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

महाराष्ट्र- 6.40 लाख

उत्तर प्रदेश- 2.83 लाख

गुजरात- 2.38 लाख

मध्य प्रदेश- 1.41 लाख

हरियाणा- 1.18 लाख

दिल्ली- 0.74 लाख

राजस्थान- 0.73 लाख

पंजाब- 0.68 लाख

जम्मू-कश्मीर- 0.62 लाख

छत्तीसगढ़- 0.60 लाख

बिहार- 0.57 लाख

हिमाचल- 0.19 लाख

उत्तराखंड- 0.18 लाख

झारखंड- 0.16 लाख (कोविन पोर्टल के आंकड़े)।