विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: भारत में करीब दो साल बाद एक हजार से कम आए कोरोना के मामले, 24 घंटे में इतने लोग हुए संक्रमित

By Manish NegiEdited By:
Published: Mon, 04 Apr 2022 09:40 AM (IST)Updated: Mon, 04 Apr 2022 09:43 AM (IST)

Coronavirus Updates in India देश में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। करीब दो साल बाद ...और पढ़ें

देश में कोरोना वायरस के 913 नए मामले
देश में कोरोना वायरस के 913 नए मामले

नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना के मामलों में बड़ी राहत देखने को मिली है। करीब दो साल बाद भारत में कोरोना के एक हजार से कम मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 913 नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने बताया कि 715 दिन बाद भारत में कोरोना के एक हजार से कम मामले दर्ज किए गए हैं।

मृतकों की संख्या में भी बड़ी गिरावट

कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना से सिर्फ 13 लोगों की मौत हुई है। जबकि कल यानी रविवार को कोरोना से 81 लोगों की मौत हुई थी। देश में अब तक कोरोना की वजह से कुल 5,21,358 लोगों की जान जा चुकी है।

एक्टिव केस 13 हजार से कम

देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या भी तेजी से कम हो रही है। लंबे समय बाद एक्टिव केस 13 हजार से कम हुए हैं। कोरोना के एक्टिव मरीज घटकर 12,597 हो गए हैं। बता दें कि भारत में 714 दिन बाद एक्टिव केस 13 हजार से कम हुए हैं। इसी बीच डेली पाजिटिविटी दर 0.29 फीसद हो गई है।