विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुनिया के वो देश, जहां संसद में भारत के मुकाबले महिलाओं की भागीदारी बहुत ज्यादा; देखें लिस्ट

Published: Fri, 17 Apr 2026 11:28 AM (GMT+05:30)

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 16 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है, जिसका उद्देश्य विधायिकाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देना है। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की।

दुनिया के देशों की संसद में महिलाओं की कितनी भागीदारी? (फाइल फोटो)

दुनिया के देशों की संसद में महिलाओं की कितनी भागीदारी? (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विधायिकाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 गुरुवार (16 अप्रैल, 2026) से लागू हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने इस संबंध में देर शाम अधिसूचना जारी कर दी, जबकि संसद में इसी कानून में संशोधन करके इसे 2029 में लागू करने पर बहस चल रही है।

इसमें महिलाओं की भागीदारी की बात कही गई है। प्रस्ताव है कि देश में लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 815 किया जाएगा और इसमें से 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। हालांकि दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जहां भारत के मुकाबले संसद में महिलाओं की भागीदारी काफी ज्यादा है। इन देशों में संसद के अंदर महिलाओं के नेतृत्व और समानता की स्थिति भारत से बहुत अलग है। हैरानी इस बात की है कि इनमें कई छोटे से देश शामिल हैं। आइए एक नजर डालते हैं...

दुनिया के इस देश में संसद में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा

रवांडा की संसद में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा है। PU (Inter-Parliamentary Union) की अप्रैल 2026 तक की रिपोर्ट के मुताबिक, रवांडा में संसद के अंदर 63.8 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है और यह विश्व में सर्वोच्च है। इसके बाद क्यूबा का नाम आता है, जहां पर यह आंकड़ा 57.2 प्रतिशत है।

देखें पूरी लिस्ट

WhatsApp Image 2026-04-17 at 11.26.43

 

अन्य प्रमुख देश

  1. न्यूजीलैंड- 49.2 %
  2. डेनमार्क- 48% (फरवरी 2026 चुनाव के बाद)
  3. आइसलैंड- 47.6%
  4. स्वीडन, नॉर्वे, दक्षिण अफ्रीका- इन देशों में भी संसद में महिलाओं की भागीदारी 45% से ज्यादा है।
  5. इसके अलावा लैटिन अमेरिका और कैरीबियाई क्षेत्र में संसदों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक (35.6%) है।

भारत की स्थिति

भारत में 18वीं लोकसभा में 74 महिला सांसद (14%) हैं, जो विश्व औसत से काफी कम है। अब महिला आरक्षण विधेयक के तहत इस भागीदारी को बढ़ाने की ओर कदम रख दिया गया है।

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण अधिनियम 2023 देशभर में लागू, संसद में बहस के बीच सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।