कॉरपोरेट जगत ने पीएम की अपील पर अमल का दिया भरोसा, निवेश और रोजगार सृजन पर जोर
कॉरपोरेट जगत ने प्रधानमंत्री मोदी की नौकरी सृजन और वेतन वृद्धि की अपील पर अमल का भरोसा दिया है, साथ ही निवेशकों का भरोसा बढ़ाने और नियामक सरलीकरण की जरूरत पर जोर दिया।

कॉरपोरेट जगत ने पीएम मोदी की अपील पर अमल का भरोसा दिया (पीएम मोदी, फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कॉरपोरेट जगत ने नौकरी के सृजन और कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर अमल का भरोसा तो दिया है, लेकिन साथ में यह भी कहा है कि निवेशकों के भरोसे को भी बढ़ाने की जरूरत है।
औद्योगिक संगठन फिक्की के वार्षिक समारोह में चार दिन पहले प्रधानमंत्री ने कारपोरेट जगतसे पूछा था कि हमने कारपोरेट के टैक्स को 30 प्रतिशत से कम करके 22 प्रतिशत कर दिया, इसके बदले में आपने क्या किया।
कॉरपोरेट जगत ने पीएम की अपील पर अमल का भरोसा दिया
सोमवार को कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआई) के प्रेसिडेंट एवं टाटा केमिकल्स के एमडी व सीईओ आर. मुकुंदन कहते हैं कि सीआइआइ और इसके उद्यमी सदस्य प्रधानमंत्री के एजेंडा के अमल को लेकर प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि लंबे अंतराल को ध्यान में रखते हुए भारत को अग्रणी बनाना अब उद्योग जगत की जिम्मेदारी है।
मुकुंदन ने एक्स प्लेटफार्म पर अपने पोस्ट में कहा कि भारत सात प्रतिशत की विकास दर के साथ सबसे तेज गति से बढ़ने वाला देश बना हुआ है। निजी निवेश में भी यही रुख दिखता है।
चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में 26.6 लाख करोड़ के निजी प्रोजेक्ट के निवेश की घोषणा हुई है। डाटा सेंटर, बिजली, मैन्यूफैक्चरिंग जैसे सेक्टर में निवेश को लेकर 86 प्रतिशत घोषणाएं निजी सेक्टर की है।
आईटीसी लिमिटेड के चेयरमैन व एमडी एवं सीआइआइ के पूर्व प्रेसिडेंट संजीव पुरी ने कहा कि लंबे अंतराल वाले घरेलू व विदेशी निवेश को हासिल करने के लिए मजबूत नियामक व आसानी से समझे जाने वाले नियमों का होना जरूरी है। इसके साथ पारदर्शिता और निवेशकों का भरोसा भी आवश्यक है।
सीआइआइ के महासचिव इंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने घरेलू उद्योग को निवेश व इनोवेशन बढ़ाने के लिए कहा है और यह निवेश ही हमारे देश की आर्थिक प्रगति का मुख्य माध्यम होने जा रहा है।
2027 में 1.38 करोड़ नई व्हाइट कॉलर नौकरियां सृजित होंगी
निवेश के इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार को एक ऐसे कारोबारी माहौल को तैयार करना होगा जहां निवेशकों को मजबूत सुरक्षा मिले और नियामक भी बिल्कुल सरल हो।
उन्होंने कहा कि भारत में लंबे समय के लिए होने वाले निवेश की बढ़ोतरी इस बात पर निर्भर करेगी कि हमारे उद्योग अन्य देशों के मुकाबले कितने अधिक क्षमतावान है और हमारे बाजार की क्या ताकत है।
अगले साल 1.38 करोड़ व्हाइट कालर नई नौकरीइन सबके बीच सोमवार को व्हाइट कालर नौकरी सृजन को लेकर एक रिपोर्ट में कहा गया कि अगले साल यानी कि 2027 में 1.38 करोड़ नौकरी का सृजन होगा जो चालू वर्ष के मुकाबले 8.6 प्रतिशत अधिक है। यह रिपोर्ट फाउंटइट इनसाइट्स टैकर्स की है।
अगले साल कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स सेक्टर की नौकरी में 14.25 प्रतिशत, रिटेल में 14 प्रतिशत तो मैन्यूफैक्चरिंग की नई नौकरियों में 12 प्रतिशत का इजाफा होगा।
रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी-अक्टूबर में नई नौकरियों के सृजन में 3.30 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही जिनमें रियल एस्टेट, टूरिज्म व गैर लाभ कमाने वाले संगठन मुख्य रूप से शामिल हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।