Coronavirus Vaccination: कई राज्यों में अभी तक पहला चरण भी अधूरा, दूसरा कैसे होगा पूरा
टीकाकरण के मामले में बिहार सबसे आगे है। बिहार ने पहली बार 76 फीसद और दूसरी बार 78 फीसद लक्ष्य को हासिल किया है। स्वास्थ्य कर्मियों में दस फीसद लोग ऐसे हैं जिन्हें अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते टीका नहीं लगाया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का देशव्यापी अभियान जारी है। पहले चरण की शुरुआत जोरदार रही। इस दौरान अफवाहों और किल्लतों की भी भरमार रही। अब टीकाकरण की दूसरी डोज दी जानी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य महकमा नए लक्ष्य की ओर अग्रसर है। हालांकि राज्यों ने पहला लक्ष्य ही पूरी तरह हासिल नहीं किया है और जिम्मेदारों का ध्यान अगले लक्ष्य की ओर है। ऐसे में पहले दौर में आईं समस्याओं पर नजर डालते हैं। प्रतिदिन दी जाने वाली खुराक और तय लक्ष्य की पड़ताल करते हैं।
क्यों पिछड़ा टीकाकरण
- टीकाकरण की सूचना देने के लिए एसएमएस प्रणाली का सही तरीके से काम ना करना।
- बार-बार सर्वर के फेल होने के चलते समय से जानकारी न मिल पाना।
- टीकाकरण केंद्रों का सीमित होना।
- राज्य स्वास्थ्य समिति के पास कोई विस्तृत रोड मैप का ना होना।
- स्वास्थ्य कíमयों में दस फीसद लोग ऐसे हैं, जिन्हें किसी बीमारी, गर्भावस्था व अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते टीका नहीं लगाया गया है।
- टीके के दुष्प्रभावों की अफवाह को लेकर स्वास्थ्यकíमयों में भय।
- कोविन एप में पंजीकरण की दिक्कत।
- टीकाकरण के पहले स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों ने किया इससे किनारा।
अभी इस स्तर पर पहुंचा है 16 जनवरी को शुरू हुआ टीकाकरण का पहला चरण
राज्य | कुल लक्ष्य | कब तक पूरा होगा | दैनिक लक्ष्य | दैनिक टीकाकरण |
बिहार | 5.62 लाख | ---- | 35-40,000 | 12-18,000 |
उत्तराखंड | 1.03 लाख | 25 फरवरी | ---- | 5,000 |
पंजाब | 1.74 लाख | 13 फरवरी | 4,000 | 3,500 |
मध्य प्रदेश | 3.55 लाख | ---- | 80,000 | 40-50,000 |
उत्तर प्रदेश | 8 लाख | 15 फरवरी | ---- | ---- |
दिल्ली | 8 लाख | 25 फरवरी | 26,100 | 13,000 |
झारखंड | 3.85 लाख | 12 फरवरी | ---- | ---- |
हरियाणा | 2.25 लाख | 31 फरवरी | 35,000 | 18,000 |
जम्मू कश्मीर | 1.14 लाख | 25 फरवरी | 38,000 | 18,000 |
छत्तीसगढ़ | 4.92 लाख | 13 फरवरी | 16,979 | 8,848 |
हिमाचल प्रदेश | 1.31 लाख | 31 जनवरी | 9,000 | 3,900 |
टीकाकरण में बिहार पहले स्थान पर
टीकाकरण के मामले में बिहार का देश में पहला स्थान है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी तक दो बार रैंकिंग की है, जिसमें पहली बार 76.60 फीसद और दूसरी बार 78.10 फीसद के साथ बिहार पहले पायदान पर है।