विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: देश में कोरोना के मामलों ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले 7240 नए मामले; एक्टिव केस भी 32 हजार के पार

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 09 Jun 2022 08:45 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jun 2022 11:01 AM (IST)

Coronavirus Cases in India देश में कोरोना के मामलों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में संक्रमण ...और पढ़ें

देश में कोरोना के 7,240 नए मामले आए
देश में कोरोना के 7,240 नए मामले आए

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। देश में कोरोना वायरस (Covid 19 Cases in India) फिर सिर उठा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर नया अपडेट जारी किया है। इसके मुताबिक, 24 घंटे में ही कोरोना के दो हजार से ज्यादा मामले बढ़े हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,240 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 8 लोगों की मौत भी हुई है।

बुधवार को भी कोरोना के मामलों में करीब 41 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। गुरुवार को कोरोना के 5,233 मामले आए थे जबकि बुधवार को 3,714 केस मिले थे।

एक्टिव मामलों ने लगाई लंबी छलांग

कोरोना के सक्रिय मामलों ने लंबी छलांग लगाई है। मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना से 3,591 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव केस अब 32,498 हो गए हैं।

अब तक आए कुल इतने मामले

देश में कोरोना के अब तक कुल 4 करोड़ 31 लाख 97 हजार 522 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि कुल 4 करोड़ 26 लाख 40 हजार 301 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसके अलावा कोरोना से अब तक 5 लाख 24 हजार 723 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अभी एक्टिव केस 0.08 फीसद हो गया है। रिकवरी रेट 98.71 फीसद और डेली पाजिटिविटी दर 2.13 फीसद हो गई है। वहीं, साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.31 फीसद है।

दो मार्च के बाद सबसे ज्यादा मामले

गौरतलब है कि भारत में दो मार्च के बाद कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। दो मार्च को देशभर में कुल 7,554 केस दर्ज किए गए थे, जबकि गुरुवार को 7,240 मामले आए हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,40,615 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 85,38,63,238 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके साथ ही अब तक देश में वैक्सीन की 194.59 करोड़ से ज्यादा खुराक लगाई जा चुकी है।