विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Updates: देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में 3,614 नए मामले सामने आए, 89 लोगों की मौत

By Mohd FaisalEdited By:
Published: Sat, 12 Mar 2022 10:11 AM (IST)

Coronavirus Updates देश में कोरोना की रफ्तार धीमी हो गई है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले तेजी से ...और पढ़ें

देश में 24 घंटों में कम हुए कोरोना के मामले (फाइल फोटो)
देश में 24 घंटों में कम हुए कोरोना के मामले (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में COVID-19 के 3,614 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 5,185 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 89 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इससे पहले, शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4,194 नए मामले मिले और 255 लोगों की जान गई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़ें

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय मामले 40,559 है। इसके अलावा अब तक 4,24,31,513 कुल रिकवरी हुई है और देश में करीब 5,15,803 लोगों की जान गई है। वहीं वैक्सीनेशन की का आंकड़ा 1,79,91,57,486 पहुंच गया है। साथ ही कुल मामलों की संख्या 4,29,87,875 है। 

मिजोरम में मिले 403 नए केस

आपको बता दें कि मिजोरम में कोरोना वायरस के 403 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राज्ये में कोरोना से एक की मौत हुई है। इसके अलावा राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,20,429 पहुंच गई है। राज्य में सक्रिय मामले 3,431, कुल डिस्चार्ज लोगों की संख्या 2,16,330 है। वहीं मिजोरम में अब तक 668 लोगों की मौत हुई है।