यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Coronavirus update: 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 37 हजार नए केस आए सामने, 488 ने गंवाई जान
केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 337704 नए मामले सामने आए हैं। ...और पढ़ें

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते आंकड़े देश में तीसरी लहर का भी संकेत दे रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,37,704 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि यह आंकड़ा कल के मुकाबले 9,550 केस कम हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 2,42,676 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। कुल रिकवरी की बात की जाए तो यह आंकड़ा अब 3,63,01,482 पर पहुंच गया है। वहीं मौत के आंकड़े में भी कमी आई है, 24 घंटे में 488 लोगों ने अपनी जान गंवाई है और कुल मौतों की संख्या 4,88,884 पर आ गई है। कल कोरोना से 703 लोगों की मौत हुई थी। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 21,13,365 हो गई है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,37,704 नए मामले आए और 2,42,676 रिकवरी हुईं और 488 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। #COVID19
सक्रिय मामले: 21,13,365
कुल रिकवरी: 3,63,01,482
कुल मौतें: 4,88,884
कुल वैक्सीनेशन: 1,61,16,60,078
ओमिक्रोन के कुल मामले: 10,050 pic.twitter.com/GuCfi1wAj9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 22, 2022
ओमिक्रोन के कुल मामले 10,050 पहुंचे
बता दें कि भारत में कोरोना के ओमिक्रोन वैरियंट के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ओमिक्रोन के कुल मामले अब 10,050 पर पहुंच गए है। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार कल कोरोना वायरस के लिए 19,60,954 सैंपल टेस्ट किए गए थे, कुल टेस्ट की बात की जाए तो कल तक कुल 71,34,99,892 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
