विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Coronavirus Update: पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,132 नए मामले आए

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Sun, 06 Nov 2022 10:48 AM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2022 10:54 AM (IST)

Coronavirus Update केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के ...और पढ़ें

24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,132 नए मामले सामने आए
24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,132 नए मामले सामने आए

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क।  भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,132 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,60,579 हो गई है। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 16,243 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,500 हो गई है।

वहीं दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 68 नये मामले सामने आए, जबकि संक्रमण दर 1.37 प्रतिशत रही। इस दौरान संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि शनिवार को नये मामले सामने आने के बाद राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 20,06,511 हो गई। वहीं, इस दौरान एक मरीज की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 26,512 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.78 फीसद हो गई है। बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 361 की कमी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,15,240 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 219.72 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे। मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में संक्रमण से जिन नौ मरीजों की मौत हुई है, उनमें से तीन मरीज महाराष्ट्र और एक-एक मरीज छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के थे।