Move to Jagran APP

Coronavirus Update: महाराष्ट्र और गुजरात में सुधर नहीं रहे हालात, देश में 24 हजार से ज्यादा संक्रमित, 767 लोगों की मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस महामारी से देश में अब तक 723 लोगों की जान गई है और 23452 लोग संक्रमित हुए हैं।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 10:06 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 06:54 AM (IST)
Coronavirus Update: महाराष्ट्र और गुजरात में सुधर नहीं रहे हालात, देश में 24 हजार से ज्यादा संक्रमित, 767 लोगों की मौत
Coronavirus Update: महाराष्ट्र और गुजरात में सुधर नहीं रहे हालात, देश में 24 हजार से ज्यादा संक्रमित, 767 लोगों की मौत

जेएनएन, नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के लिहाज से शुक्रवार का दिन भी सुकून भरा नहीं रहा। गुरुवार की तुलना में नए मामले तो कुछ कम सामने आए, लेकिन 46 लोगों की जान चली गई। संक्रमितों का आंकड़ा 24 हजार को पार कर गया है। अच्छी बात यह है कि ठीक होने वाले मरीजों की दर भी 20.57 फीसद हो गई है और अब तक करीब पांच हजार लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस महामारी से देश में अब तक 723 लोगों की जान गई है और 23,452 लोग संक्रमित हुए हैं। 4,814 मरीज अब तक पूरी तरह से स्वस्थ भी हुए हैं।

loksabha election banner

राज्य सरकारों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह अंतर राज्यों से केंद्र को आंकड़े मिलने में देरी के कारण रहता है। वहीं कई एजेंसियां सीधे राज्य सरकारों से आंकड़े हासिल करती हैं।

राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को 46 लोगों की मौत हुई है। इनमें महाराष्ट्र में 18, गुजरात में 15, राजस्थान में चार, मध्य प्रदेश और बंगाल में तीन-तीन, तमिलनाडु में दो और केरल में एक मौत शामिल है। केरल में तो चार महीने की एक बच्ची की मौत हुई है। देश में अब तक इस महामारी से 767 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 987 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों का आंकड़ा 24,116 पर पहुंच गया है।

मुंबई में हालत बेहद चिंताजनक

महाराष्ट्र में हालात तो खराब हैं ही मुंबई में स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है। राज्य में शुक्रवार को कुल 394 नए मामले सामने आए, इसमें से अकेले मुंबई में ही 357 मामले थे। मुंबई की धारावी बस्ती में छह नए केस मिले हैं। जबकि नासिक में दो लोगों की मौत हुई है और एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 6,817 हो गई है, जबकि मुंबई में यह आंकड़ा 4,589 पर पहुंच गया है।

गुजरात में गई 15 लोगों की जान

गुजरात में भी स्थिति खराब हो रही है। राज्य में 191 नए मामले मिले हैं और 15 लोगों की मौत हुई है। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 2,815 हो गया है और अब तक 127 लोगों की जान भी जा चुकी है। राजधानी दिल्ली में भी संक्रमितों का आंकड़ा 2,514 हो गया है। शुक्रवार को 138 नए मामले सामने आए।

उत्तर प्रदेश में 94 नए मामले मिले

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 94 नए मामले सामने आए और संक्रमितों का आंकड़ा 1,604 हो गया। पिछले कुछ दिनों में राज्य में नए मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। बिहार में भी 44 नए मामले मिले हैं और आंकड़ा 214 हो गया है। नए मामलों में सबसे ज्यादा मुंगेर जिले में ही 21 मामले शामिल हैं। झारखंड में एक नया केस मिला है और आंकड़ा 58 हो गया है।

मध्य प्रदेश में भी स्थिति खराब

मध्य प्रदेश में हालात खराब होते जा रहे है। वहां 55 नए मामले तो मिले ही तीन लोगों की मौत भी हुई है। अब तक राज्य में कोरोना से 92 लोगों की जान जा चुकी है और 1,832 संक्रमित हुए हैं।

केरल में हालात काबू में

दक्षिण भारत के राज्यों में केरल की स्थिति काबू में नजर आ रही है। पिछले दो तीन के बाद फिर नए मामलों में कमी आई है। शुक्रवार को तीन नए मामले मिले, लेकिन चार महीने की एक बच्ची की जान चली गई। राज्य में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 450 हो गई है, लेकिन सक्रिय मामले सिर्फ 116 ही रह गए हैं, बाकी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। तीन लोगों की अब तक मौत हुई है। कर्नाटक में 27 नए केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 474 हो गई है। तमिलनाडु में 72 नए मामले सामने आए हैं और कुल मरीजों का आंकड़ा 1,755 हो गया है।

बंगाल में पांच सौ के पार मरीज
बंगाल में भी कोरोना मरीजों की संख्या पांच सौ को पार कर गई है। शुक्रवार को 53 नए केस मिले और संक्रमितों की संख्या 514 हो गई है। ओडिशा में पांच नए केस पाए गए हैं और 94 संक्रमित हो गए हैं।

राजस्थान में दो हजार से अधिक संक्रमित

राजस्थान में और 44 मामले मिले हैं और संक्रमितों की संख्या 2008 हो गई है। यहां चार लोगों की जान भी गई है और मरने वालों की संख्या भी 32 पर पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर में भी 20 नए मामले ंिमले हैं और ये सभी मामले कश्मीर क्षेत्र में सामने आए हैं। राज्य में अब तक 554 संक्रमित मिल चुके हैं। पंजाब में 11 नए केस सामने आए हैं और कुल 298 संक्रमित हो गए हैं। हरियाणा में पांच नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 275 हो गई है।

देश में कुल संक्रमित

राज्य     संक्रमित 

महाराष्ट्र - 6,817

गुजरात - 2,815

दिल्ली - 2,514

राजस्थान - 2,008

मध्य प्रदेश - 1,832

तमिलनाडु - 1,755

उत्तर प्रदेश - 1,604

तेलंगाना - 970

आंध्र प्रदेश - 898

केरल - 450

कर्नाटक - 474

जम्मू-कश्मीर - 454

बंगाल - 514

पंजाब - 298

हरियाणा - 275

बिहार - 214

ओडिशा - 94

झारखंड - 58

उत्तराखंड - 47

हिमाचल प्रदेश - 41

छत्तीसगढ़ - 36

असम - 35

चंडीगढ़ - 27

अंडमान-निकोबार -22

लद्दाख - 19

मेघालय -12

पुडुचेरी - 8

गोवा - 7

मणिपुर - 2

त्रिपुरा - 2

मिजोरम - 1

नगालैंड - 1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.