Move to Jagran APP

Coronavirus India News : देश में 80 लाख से अधिक हुए संक्रमित, संक्रमण की रफ्तार हुई धीमी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी की तीसरी लहर शुरू हो गई लगती है। पिछले कुछ दिनों से लगातार नए मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को 5673 नए केस मिले जो दिल्ली में एक दिन में अब तक सामने आए नए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 09:48 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 11:40 PM (IST)
Coronavirus India News : देश में 80 लाख से अधिक हुए संक्रमित, संक्रमण की रफ्तार हुई धीमी
देश में कोरोना संक्रमण के मामले। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, जेएनएन।  देश में कोरोना महामारी की चपेट में आने वाले मरीजों का आंकड़ा 80 लाख को पार कर गया है। हालांकि, संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। मरीजों की संख्या 70 लाख से 80 लाख पहुंचने में 17 दिन लगे हैं, जबकि 60 लाख से 70 लाख संक्रमित मात्र 13 में ही हो गए थे। पिछले कुछ दिनों से नए मामले 50 हजार से कम मिल रहे हैं और अधिक संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं। अब तक 73 लाख से अधिक मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। दिल्ली, केरल और बंगाल को छोड़कर शेष भारत में हालात सुधारते नजर आ रहे हैं। 

loksabha election banner

इस बार 17 दिन में बढ़े 10 लाख मरीज, संक्रमण की रफ्तार हुई धीमी

पीटीआइ की तरफ से बुधवार रात 9.20 बजे जारी टैली के मुताबिक बीते 24 घंटों में 49,457 नए केस मिले हैं, 55,520 मरीज ठीक हुए हैं और 478 लोगों की मौत हुई है। इनको मिलाकर कुल संक्रमित 80.36 लाख और ठीक हुए मरीजों की संख्या 73.10 लाख हो गई है। वहीं, 1.20 लाख लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है। 478 मौतों में सबसे अधिक महाराष्ट्र में 91, बंगाल में 60, दिल्ली में 40, तमिलनाडु में 35, केरल में 27, आंध्र प्रदेश व उत्तर प्रदेश में 18-18 और ओडिशा में 12 मौतें शामिल हैं।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल संक्रमित 79.90 लाख मिले हैं। 72.59 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 1.20 लाख लोगों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले 6.10 लाख हैं। मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 90.85 फीसद हो गई है और मृत्युदर कम होकर 1.50 प्रतिशत पर आ गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक अब तक 10.54 करोड़ नमूनों की जांच हुई है, जिनमें मंगलवार को जांचे गए 10,66,786 नमूने भी शामिल हैं। 

दिल्ली में महामारी की तीसरी लहर 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना महामारी की तीसरी लहर शुरू हो गई लगती है। पिछले कुछ दिनों से लगातार नए मामले बढ़ रहे हैं। बुधवार को 5,673 नए केस मिले जो दिल्ली में एक दिन में अब तक सामने आए नए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले एक दिन पहले ही सबसे ज्यादा 4,853 नए केस मिले थे। कुल मामले 3.7 लाख और मृतकों की संख्या 6,396 हो गई है। 

केरल और बंगाल में नहीं सुधर रहे हालात

केरल और बंगाल में हालात में खास सुधार नजर नहीं आ रहा है। केरल में एक बार फिर देश में सबसे ज्यादा 8,790 नए केस मिले हैं और संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख के करीब पहुंच गया है। बंगाल में भी 3,924 नए केस मिले हैं और कुल संक्रमित 3.61 लाख हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से बंगाल में चार हजार के आसपास नए मामले मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में पहले के मुकाबले नए मामलों की संख्या कम तो है, लेकिन पिछले दो-तीन के मुकाबले ज्यादा हुई है। राज्य में 6,738 नए केस मिले हैं और कुल संक्रमित 16.60 लाख हो गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 43,554 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। 

अन्य राज्यों में सुधर रहे हालात

दो-तीन राज्यों को छोड़कर देश के अन्य राज्यों में हालात सुधरते नजर आ रहे हैं। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। इन राज्यों में प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या में भी भारी कमी आई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.