Move to Jagran APP

Coronavirus In Puducherry: पुडुचेरी में 369 नए मामले दर्ज, जानें राज्य का संक्रमितों और मौत का आंकड़ा

पुडुचेरी में कोरोना के 369 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। 24 घंटे के भीतर यह मामले दर्ज किए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7355 तक पहुंच गया है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 15 Aug 2020 01:32 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2020 01:32 PM (IST)
Coronavirus In Puducherry: पुडुचेरी में 369 नए मामले दर्ज, जानें राज्य का संक्रमितों और मौत का आंकड़ा

पुडुचेरी, एएनआइ। पुडुचेरी में कोरोना के 369 नए संक्रमित मामले दर्ज किए गए हैं। 24 घंटे के भीतर यह मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7,355 तक पहुंच गया है। वहीं मौत का आंकड़ा 105 बढ़कर 106 हो गया है। इसकी जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

loksabha election banner

चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से पूरी दुनिया इस वक्त परेशान है। भारत में भी इस घातक वायरस की रफ्तार कम नहीं हो रही है। देश में अब तक 25 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 49 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में  65,002 मामले सामने आए हैं और 996 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान आठ लाख 68 हजार 679 सैंपल टेस्ट हुए। 

छह लाख 68 हजार 220 एक्टिव केस है। 18 लाख आठ हजार 937 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं रिकवरी रेट 71.61 फीसद और मृत्यु दर 1.94 फीसद है। अब तक दो करोड़ 85 लाख 63 हजार 095 सैंपल टेस्ट हुए हैं।

देश में महाराष्ट्र राज्य सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। यहां पांच लाख 72 हजार 734 मामले सामने आ गए हैं। एक लाख 51 हजार 865 एक्टिव केस है। चार लाख एक हजार 442 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 19 हजार 427 लोगों की मौत हो गई है।

इसके बाद दूसरे नंबर तमिलनाडु सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। यहां पर तीन लाख 26 हजार 245 मामले सामने आ गए हैं। यहां 53 हजार 716 एक्टिव केस है। दो लाख 67 हजार 015 मरीज ठीक हो गए हैं और 5514 मरीजों की मौत हो गई है। 

वहीं तीसरे नंबर आंध्र प्रदेश सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य है। आंध्र प्रदेश में दो लाख 73 हजार 085  मामले सामने आ गए हैं। यहां 89 हजार 907 एक्टिव केस है। एक लाख 80 हजार 703 मरीज ठीक हो गए हैं और 2475 लोगों की मौत हो गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.