Coronavirus in Assam: एक दिन में सामने आए 177 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1000 पार
असम में शुक्रवार को कोरोना वायरस (COVID-19) के 177 नए मामले सामने आए। यह राज्य में एक दिन में कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक मामला है। संक्रमितों की संख्या 1000 से ज्यादा हो गई है।
गुवाहाटी, पीटीआइ। असम में शुक्रवार को कोरोना वायरस (COVID-19) के 177 नए मामले सामने आए। यह राज्य में एक दिन में कोरोना संक्रमण का सर्वाधिक मामला है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1000 से ज्यादा हो गई है। अब तक कुल सामने आए 1057 मामले सामने आ गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी जानकारी दी।
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को दिन के दौरान 30, शाम को 25, रात में 89 और मध्यरात्रि में 33 मामले सामने आए। दिन के दौरान, एक डेडिकेटेड COVID-19 ट्रीटमेंट यूनिट भी गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में शुरू हो गया।
स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार आधी रात को रिपोर्ट किए गए 33 मामलों में, गोलाघाट और बिश्वनाथ चारीली से 11 , उदालगुरी से और दो दारंग से नौ थे। रात में दर्ज किए गए 89 मामलों में से कामरूप से 30, तिनसुकिया से 17, गुवाहाटी और धुबरी से 14, कछार स दस और धेमाजी से चार थे। शाम को सामने आए 25 मामलों में से छह हवाई यात्री थे, 11 कामरूप (मेट्रो) के थे और आठ होजई के थे। दिन के दौरान दर्ज किए गए 30 मामलों में, 16 गोलाघाट से, छह करीमगंज से और दो लखीमपुर, कछार, हैलाकांडी और कार्बी आंगलोंग से थे।
कुल सामने आए 1057 मामलों में से 925 एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार शुक्रवार को 24 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। राज्य में अब तक 125 मरीज ठीक हो गए। अब तक कुल सामने आए 1057 मामलों में से 925 एक्टिव केस हैं। तीन की मौत हो गई है, 125 लोग ठीक हो गए हैं और तीन पलायन कर चुके हैं। एक हेल्थ बुलेटेन के अनुसार असम में अब तक 92,390 सैंपल टेस्ट हुए हैं। इनमें से 1,024 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 84,933 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
कुवैत से लौटे 155 लोग
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के एक प्रवक्ता ने बताया कि वंदे भारत मिशन योजना के तहत 155 यात्रियों को लेकर कुवैत से एक उड़ान शाम को लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची।