Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus Help Desk: केंद्र ने जारी किया WhatsApp नंबर, देखें- सभी राज्यों की Helpline

    By Amit SinghEdited By:
    Updated: Fri, 20 Mar 2020 11:00 AM (IST)

    Coronavirus Help Desk केंद्र व राज्य सरकारों ने लोगों को जागरूक करने और उन तक मदद पहुंचाने के लिए विशेष हेल्प लाइन नंबर जारी किये हैं। ये हेल्प डेस्क 24 घंटे काम कर रही हैं।

    Coronavirus Help Desk: केंद्र ने जारी किया WhatsApp नंबर, देखें- सभी राज्यों की Helpline

    नई दिल्ली, एजेंसी। Coronavirus (कोरोना वायरस) से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक और अहम कदम उठाया है। सरकार ने लोगों को कोरोना वायरस से जुड़े जरूरी सुझाव देने और उन तक मदद पहुंचाने के लिए हेल्प डेस्क बनाई है। इसके लिए सरकार की तरफ से एक वाट्सएप नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकारों की तरफ से भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए पहले से ही हेल्पलाइन नंबर जारी किये गए हैं। इन हेल्प डेस्क के जरिए लोग 24 घंटे जानकारी अथवा मदद प्राप्त कर सकते हैं। देखें - हेल्पलाइन नंबरों की पूरी सूची।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑल इंडिया रेडियो न्यूज के अनुसार सरकार द्वारा शुरू किया गया ये वाट्सएप चैटबोट सप्ताह के सातों दिनों, 24 घंटे काम करेगा। इसे माई गवर्नमेंट कोरोना हेल्प डेस्क (MyGov Corona Helpdesk) नाम दिया गया है। इसका वाट्स एप नंबर 9013151515 है। इस नंबर को आप अपने मोबाइल में सेव कर वाट्सएप चैट के जरिए मदद अथवा सुझाव या पुष्ट जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस नंबर पर फोन करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। इस पर नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (National Pharmaceutical Pricing Authority) से जुड़ी सभी जानकारी भी दी जाएंगी।

    कोरोना वायरस से जुड़ी अन्य हेल्पलाइन

    इसके अलावा सरकार की तरफ से 24 घंटे का एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। ये हेल्प लाइन नंबर है +91-11-23978046। इसके अलावा एक टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर भी दिया गया है। टोल फ्री हेल्प लाइन का नंबर है 1075। आप ईमेल के जरिए भी सरकार से कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी या सुझाव मांग सकते हैं। इसके लिए ncov2019@gov.in ईमेल आईडी जारी की गई है।

    लोगों को खौंफ से दूर रख, सजग करने का है मकसद

    कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की जंग में सरकार का ये कदम काफी मददगार साबित हो सकता है। इसका सबसे बड़ा फायदा लोगों में वायरस को लेकर फैले तरह-तरह के भ्रम को दूर करने में मिलेगा। इसका मकसद लोगों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए तैयार करना है। साथ ही देशवासियों को कोरोना वायरस के खौंफ से दूर रखना भी है।

    संख्या राज्य का नाम हेल्पलाइन नंबर
    1. आंध्र प्रदेश 0866-2410978
    2. अरुणाचल प्रदेश 9436055743
    3. असम 6913347770
    4. बिहार 104
    5. छत्तीसगढ़ 104
    6. गोवा 104
    7. गुजरात 104
    8. हरियाणा 8558893911
    9. हिमाचल प्रदेश 104
    10. झारखंड 104
    11. कर्नाटक 104
    12. केरल 0471-2552056
    13. मध्य प्रदेश 0755-2527177
    14. महाराष्ट्र 020-26127394
    15. मणिपुर 3852411668
    16. मेघालय 108
    17. मिजोरम 102
    18. नगालैंड 7005539653
    19. ओडिशा 9439994859
    20. पंजाब 104
    21. राजस्थान 0141-2225624
    22. सिक्किम 104
    23. तमिलनाडु 044-29510500
    24. तेलंगाना 104
    25. त्रिपुरा 0381-2315879
    26. उत्तराखंड 104
    27. उत्तर प्रदेश 18001805145
    28. पश्चिम बंगाल 1800313444222, 03323412600
    संख्या केंद्र शासित (Union Territory) हेल्पलाइन नंबर
    1. अंडमान एंड निकोबार 03192-232102
    2. चंडीगढ़ 9779558282
    3. दादर एंड नागर हवेली और दमन एंड दीव 104
    4. दिल्ली 011-22307145
    5. जम्मू-कश्मीर 01912520982, 0194-2440283
    6. लद्दाख 01982256462
    7. लक्षद्वीप 104
    8. पुडुचेरी 104

    पीएम ने भी की है अपील

    Coronavirus के प्रकोप से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, राज्यों के मुख्यमंत्रियों व तमाम सेलिब्रिटीज की तरफ से लगातार अपील की जा रही है। लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए लगातार सुझाव दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (19-मार्च-2020) की शाम आठ बजे कोरोना वायरस को लेकर ही देशवासियों को विशेष तौर पर संबोधित भी किया था। इसमें भी प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की थी कि कोरोना वायरस की दहशत में न फंसे, बल्कि जागरूक बनें।