Coronavirus: छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 52 नए मरीज, 1700 से ज्यादा लोग हुए ठीक
Coronavirus छत्तीसगढ़ में अभी तक कुल 2654 मरीज मिले हैं। इनमें से 1737 स्वस्थ हुए हैं।
रायपुर, जेएनएन। छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 52 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजनांदगांव से 20, दुर्ग से आठ, बिलासपुर और कबीरधाम से सात-सात, रायपुर से पांच, बलौदाबाजार से पांच मरीज मिले हैं। बता दें कि अभी तक कुल 2,654 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,737 स्वस्थ हुए हैं और 704 का इलाज चल रहा है, जबकि 13 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
मप्र का कोरोना मीटर
(रविवार 28 जून रात 12 बजे तक)
आज संक्रमित : 221
आज मौत : 07
कुल मौत : 557
कुल संक्रमित : 13186
अब तक स्वस्थ : 10084
एक्टिव केस : 2545
पूर्वोत्तर में भी बढ़ रहे मामले
पूर्वोत्तर के राज्यों में भी लगातार संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। नगालैंड में 28 नए मामलों के साथ 415 मरीज अब तक संक्रमित पाए गए हैं। अरुणाचल प्रदेश में अब तक 177, मणिपुर में 1,185, मिजोरम में 151, मेघालय में 50 और त्रिपुरा में 1,340 संक्रमित मामले अब तक सामने आ चुके हैं।
दक्षिण भारत में थम नहीं रहा संक्रमण
तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के प्रसार पर रोक नहीं लग पा रही है। राज्य में और 3,940 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 82,275 हो गई है। राज्य में नए मामलों की यह सबसे बड़ी संख्या है। 45 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। राज्य में अब तक 1074 लोगों की जान भी जा चुकी है। आंध्र प्रदेश में भी 813 नए मामले सामने आए हैं और मरीजों की संख्या 13,098 हो गई है। 169 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
केरल में भी 128 नए केस मिले हैं और मरीजों का आंकड़ा 4,189 पर पहुंच गया है। राज्य में पिछले 10 दिनों से लगातार सौ से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि बेंगलुरु में बढ़ते मामलों को देखते हुए विशेषज्ञों की एक समिति पूरे महानगर का सर्वे करने वाली है। समिति सामुदायिक संक्रमण को लेकर जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। राज्य में और 1,267 लोग संक्रमित पाए गए हैं और कुल मरीजों की संख्या 13,190 हो गई है। अब तक 207 मरीजों की मौत हुई है।