India Coronavirus Update: कोरोना वायरस से तेजी से स्वस्थ हो रहे लोग, रिकवरी रेट 25 से ऊपर : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में 630 लोग ठीक हो गए हैं। अभी टोटल रिकवरी रेट 25.18 प्रतिशत है।
नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना वायरस से निपटने और लॉकडाउन की स्थिति को लेकर गुरुवार को स्वास्थ्य और गृह मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 1823 नए कोरोना मामले और 67 मौतें हुईं हैं। भारत में COVID19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 33610 हो गई है इसमें 24162 सक्रिय मामले हैं। अब तक 8373 ठीक हो गए हैं। अब तक 1075 मौतें हुई हैं।
अभी टोटल रिकवरी रेट 25.18 प्रतिशत है, जो 14 दिन पहले 13.06 फीसद थी। इसमें लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। यह पॉजिटिव साइन है। डेथ रेट 3.2 फीसद है। 78 प्रतिशत मौतों में ऐसे केस रहे हैं, जिन्हें और भी कई बीमारियां थीं। देश का डबलिंग रेट बढ़कर 11 दिन हो गया है। डेथ रेट 3.2 फीसद है।
उन्होंने कहा कि देश में दोगुना होने की दर (डबलिंग रेट) लॉकडाउन से पहले 3.41 था जो अब बढ़कर 11 दिन हो गया है। कुछ राज्य/केंद्र शासित प्रदेश जैसे उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, पंजाब में डबलिंग रेट 11 से 20 दिन पाया गया है। लद्दाख, कर्नाटक, हरियाणा, उत्तराखंड और केरल में 20-40 दिन का डबलिंग रेट है। असम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में 40 दिनों से ऊपर का भी डबलिंग रेट है।
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 1780 नए केस रिपोर्ट किए गए। कुल कोरोना पॉजिटिव मामले 33050 जिसमें से एक्टिव कोरोना केस 23651 हैं। अभी तक कुल 8324 ठीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक टेस्टिंग प्रोटोकॉल की बात है हम केवल RT-PCR टेस्ट ही कर रहे हैं।
#COVID19- 1718 new cases have been reported in the last 24 hours, taking the total number of cases to 33050. The recovery rate is now 25.19%. A progressive recovery rate has been observed: Lav Agrawal, Joint Secy, Health Ministry pic.twitter.com/jHZtD4T5Gm — ANI (@ANI) April 30, 2020
गृह मंत्रालय की प्रवक्ता और संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे राज्यों में जाने वाले लोगों की स्क्रीनिंग होगी, बस में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाएगा। बस की सेनेटाइजेशन होगी। पहुंचने पर हेल्थ चेकअप होगा। कोई लक्षण न मिलने पर 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा। समय-समय पर स्वास्थ्य का परीक्षण होगा।
उन्होंने कहा कि हैदराबाद का दौरा करने वाली केंद्रीय टीम ने पाया है कि राज्य के पास पर्याप्त संख्या में टेस्ट किट, पीपीई आदि हैं। राज्य मरीजों को परीक्षण से लेकर डिस्चार्ज तक ट्रैक करने के लिए एंड-टू-एंड आईटी डैशबोर्ड का उपयोग कर रहा है।