विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona Update: देश में 145 दिनों बाद आए कोरोना के 20 हजार से ज्यादा मामले, 100 में से हर पांचवां व्यक्ति हो रहा पाजिटिव

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Thu, 14 Jul 2022 09:24 AM (IST)

Corona Cases in India देश में कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस बीच कोरोना ...और पढ़ें

कोरोना मामलों में हुआ भारी इजाफा। (फाइल फोटो)
कोरोना मामलों में हुआ भारी इजाफा। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना मामलों में भारी इजाफा देखने को मिला है। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के चलते पाजिटिविटी दर में भी इजाफा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर अब 5.10 फीसद हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 145 दिनों बाद पिछले 24 घंटों में 20,139 नए मामले सामने आए हैं। कल के मिकाबले लगभग 3 हजार मामलों का इजाफा देखने को मिला है। वहीं इस दौरान ठीक होने वाले लोगों की संख्या 16,482 रही और 38 लोगों की मौत हुई।

एक्टिव केस 1 लाख 36 हजार के पार

कोरोना मामलों में इजाफे के साथ ही अब कोरोना के एक्टिव मामलों में भी भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय केस में 3,619 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। अब कुल एक्टिव मामले 1,36,076 हो गए हैं। मंत्रालय के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 5.10 फीसद हो गई है और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.37 फीसद हो गई है।

राज्यों में यह रहे मौत के आंकड़े

बीते 24 घंटें में देश में 38 नए कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इनमें केरल के 16, महाराष्ट्र के 10, पश्चिम बंगाल के चार, दिल्ली के तीन और असम, बिहार, गोवा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

देश में अब तक कुल 5,25,557 मौतें हुई हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 1,48,001, केरल से 70,186, कर्नाटक से 40,125, तमिलनाडु से 38,028, दिल्ली से 26,288, उत्तर प्रदेश से 23,549 और पश्चिम बंगाल से 21,255 मौतें हुई हैं।

असम में भी कोरोना मामलों में तेजी

असम में 590 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए, जो पांच महीनों में सबसे अधिक एक दिवसीय उछाल है।  चार दिनों के अंतराल के बाद, एक व्यक्ति ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। राज्य ने पिछले दिन की तुलना में दैनिक संक्रमण में लगभग 36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। अब दैनिक सकारात्मकता दर बढ़कर 10.75 फीसद हो गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।