विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Corona Update: देश में फिर बढ़ी कोरोना मामलों की रफ्तार, 24 घंटों में 2,593 नए केस आए सामने

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Sun, 24 Apr 2022 09:31 AM (IST)

कोरोना के मामलों में एकबार फिर तेजी देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में 1755 ...और पढ़ें

कोरोना मामलों में फिर आई तेजी। (फाइल फोटो)
कोरोना मामलों में फिर आई तेजी। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना मामलों की रफ्तार एक बार फिर से फ्रंट गेयर में आ गई है। बीते कई दिनों से देश के ज्यादातर राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में 2,593 नए केस सामने आए हैं। वहीं 1755 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। इस दोरान कोरोना से 44 लोगों की मौत हुई है। हालांकि कल के मुकाबले केसों में कम ही बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कल 2527 मामले आए थे। 

एक्टिव मामले भी बढ़े

कोरोना के मामलों में तेजी के चलते एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अब कुल एक्टिव केस बढ़कर 15873 हो गए हैं। वहीं देश में कुल मौतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। अब तक कुल 522193 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके हैं।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा बढ़ा

कोरोना के आंकड़े बढ़ने के साथ ही देश में कोरोना वैक्सीनेशन में भी तेजी आ गई है। बूस्टर डोज चालू होने के साथ ही बीते 24 घंटों में 19,05,374 वैक्सीन डोज लगाई गई है। वहीं अब कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 1,87,67,20,318 पहुंच गया है।

पीएम मोदी लेंगे बैठक

देश में कोरोना मामले बढ़ने के कारण पीएम मोदी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं। जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण इस दोरान देश में कोरोना के हालात पर प्रजेंटेशन भी देंगे। पिछले कई दिनों से ज्यादातर राज्यों में कोरोना तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।