देश में कोरोना महामारी की स्थिति में हो रहा सुधार, जानिए केरल में क्या हैं हालात; देखें ये प्रमुख आंकड़े
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 15786 और नए मामले मिले हैं और 231 मौतें हुई हैं। इनमें करीब नौ हजार मामले और 118 मौतें अकेले केरल से हैं
नई दिल्ली, जेएनएन। देश में कोरोना महामारी की स्थिति में सुधार जारी है। सक्रिय मामलों यानी उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर पौने दो लाख रह गई है जो 232 दिन में सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में तीन हजार से ज्यादा सक्रिय मामले घटे हैं और अब कुल मामलों का 0.51 फीसद रह गए हैं। वहीं, केरल में अभी कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 9361 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान कोरोना के चलते 99 लोगों की मौत हुई है और 9401 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटो के अंदर 80,393 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं। केरल में अब तक कोरोना से कुल 47 लाख 88 हजार 629 (47,88,629) लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 27,765 हो गई है। कोरोना के सक्रिय मामले 80,892 हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में 15,786 और नए मामले मिले हैं और 231 मौतें हुई हैं। इनमें करीब नौ हजार मामले और 118 मौतें अकेले केरल से हैं। मरीजों के उबरने की दर लगातार बढ़ रही है और मृत्युदर स्थिर बनी हुई है। दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण भी दो प्रतिशत से नीचे ही है।
देश में कोरोना की स्थिति
24 घंटे में नए मामले 15,786
कुल सक्रिय मामले 1,75,745
24 घंटे में टीकाकरण 61.64 लाख
कुल टीकाकरण 100.01 करोड़
शुक्रवार सुबह 08:00 बजे तक कोरोना की स्थिति
नए मामले 15,786
कुल मामले 3,41,43,236
सक्रिय मामले 1,75,745
मौतें (24 घंटे में) 231
कुल मौतें 4,53,042
ठीक होने की दर 98.15 फीसद
मृत्यु दर 1.33 फीसद
पाजिटिविटी दर 1.19 फीसद
सा.पाजिटिविटी दर 1.31 फीसद
जांचें (गुरुवार) 13,24,263
कुल जांचें 59,70,66,481
शुक्रवार शाम 06:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके
उत्तर प्रदेश 10.41 लाख
बंगाल 10.01 लाख
महाराष्ट्र 5.21 लाख
बिहार 3.09 लाख
गुजरात 2.87 लाख
मध्य प्रदेश 2.26 लाख
राजस्थान 1.61 लाख
हरियाणा 1.05 लाख
छत्तीसगढ़ 0.79 लाख
झारखंड 0.75 लाख
दिल्ली 0.63 लाख
पंजाब 0.62 लाख
जम्मू-कश्मीर 0.38 लाख
उत्तराखंड 0.38 लाख
हिमाचल 0.31 लाख
(कोविन पोर्टल के आंकड़े)