विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- लाड़ली बहना के पैसों से खूब अंडा-मुर्गा खाओ, वोट कमल को देना

Published: Wed, 25 Nov 2026 01:43 AM (IST)

लाड़ली बहना योजना को लेकर मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की लांजी सीट से भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे का अजीब बयान सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।

भाजपा विधायक ने कहा-लाड़ली बहना के पैसों से खूब अंडा-मुर्गा खाओ, वोट कमल को देना

भाजपा विधायक ने कहा-लाड़ली बहना के पैसों से खूब अंडा-मुर्गा खाओ, वोट कमल को देना

HighLights

  1. सोशल मीडिया पर विधायक का वीडियो हो रहा है वायरल

  2.  इस संबंध में अभी विधायक की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई

जेएनएन, बालाघाट। लाड़ली बहना योजना को लेकर मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की लांजी सीट से भाजपा विधायक राजकुमार कर्राहे का अजीब बयान सामने आया है।

इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित यह वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है। इसमें कार में बैठे विधायक ग्रामीण महिलाओं से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वह पूछते हैं कि लाड़ली बहना योजना का पैसा मिलता है या नहीं।

महिलाओं के हां कहने पर कर्राहे ने कहा -तो खूब अंडा खाओ, खूब मछली खाओ, खूब मुर्गा खाओ... बच्चों को भी खिलाओ, लेकिन वोट कमल को ही देना। इस संबंध में अभी विधायक की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।