विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी ने लगाई भाजपा के बयानवीरों पर लगाम

By Edited By:
Published: Wed, 25 Dec 2013 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2013 08:09 PM (IST)

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। मिशन 2014 के लिए कमर कस चुकी भाजपा अपने कुछ नेताओं पर लगाम लगाना चाहती है। दरअसल, ऐसे नेताओं ने नेतृत्व को आशंकित कर रखा है, जो हर मुद्दे पर पार्टी के प्रवक्ता बन जाते हैं। लिहाजा खुद प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में ऐसे नेताओं को बयानबाजी से दूर रहने की नसीहत दे दी है। गौरतलब है कि दो

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। मिशन 2014 के लिए कमर कस चुकी भाजपा अपने कुछ नेताओं पर लगाम लगाना चाहती है। दरअसल, ऐसे नेताओं ने नेतृत्व को आशंकित कर रखा है, जो हर मुद्दे पर पार्टी के प्रवक्ता बन जाते हैं। लिहाजा खुद प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट शब्दों में ऐसे नेताओं को बयानबाजी से दूर रहने की नसीहत दे दी है।

गौरतलब है कि दोबारा पार्टी अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद राजनाथ सिंह ने इसी साल मार्च में भी नेताओं को ताकीद किया था कि अनधिकृत रूप से बयानबाजी न करें। उन्होंने चेतावनी भी दी थी कि राष्ट्रीय व राजनीतिक मुद्दों पर व्यक्तिगत बयान भी देने हों तो पार्टी लाइन पर ही बोलें।

पढ़ें: वोट फॉर भाजपा के नारे को घर घर तक पहुंचाएगी भाजपा

सार्वजनिक बयान देने के लिए सिर्फ प्रवक्ता और लोकसभा तथा राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष और उपनेता को स्वतंत्रता थी। लेकिन स्थिति अभी तक नहीं सुधरी है। हाल के दिनों में जस्टिस गांगुली समेत कुछ अन्य मुद्दों पर पार्टी नेताओं ने ही विवाद खड़ा कर दिया है। इससे पहले आसाराम के मामले में भी पार्टी के अंदर दो विचार दिखे थे। खुद मोदी जहां आसाराम की तुलना रावण से कर चुके थे वहीं कुछ नेता उनके बचाव में थे। अब जबकि आम चुनाव का काउंटडाउन शुरू होने वाला है, नेतृत्व पार्टी के अंदर किसी मुद्दे पर मतभेद नहीं चाहता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को हुई चुनाव अभियान समिति की बैठक में मोदी ने ही चिंता जता दी। उन्होंने कहा कि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति प्रवक्ता की भूमिका में न आएं। पार्टी ने जिसे जो काम दिया है, वही किया जाना चाहिए इसी में सबकी भलाई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।