विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंदौर समेत देश के 7 बड़े शहरों में पानी बना 'काल', लिस्ट में दिल्ली NCR के भी 3 जिले शामिल

Published: Sun, 11 Jan 2026 10:30 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 11 Jan 2026 11:24 AM (GMT+05:30)

इंदौर में दूषित पानी से 20 लोगों की मौत के बाद, देश के 7 बड़े शहरों में भी गंदे पानी ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में गंदा पानी पीने से 20 लोगों की जान चली गई और कई लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। इंदौर की इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। मगर, आपको जानकर हैरानी होगी कि इंदौर ही नहीं, बल्कि देश के कई बड़े शहरों में भी दूषित पानी सप्लाई हो रहा है।

देश के 7 बड़े शहरों में लोग गंदे पानी की समस्या सामने आई है। गुजरात के गांधीनगर से लेकर तेलंगाना के हैदराबाद, यूपी के ग्रेटर नोएडा, मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल समेत हरियाणा के रोहतक और झज्जर का पानी भी टेस्टिंग में फेल हो गया है।

7 cities contaminated water

गांधीनगर और हैदराबाद

गांधीनगर में दूषित पानी पीने से टाइफाइड के 108 मामले सामने आ चुके हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद में 6 जगहों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें 4 जगहों का पानी काफी दूषित पाया गया है। पानी में सीवेज, कोलीफॉर्म बैक्टीरिया और इंडस्ट्रियल वेस्ट पाया गया है।

ग्रेटर नोएडा

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भी गंदा पानी पीने से लोग उल्टी, बुखार, पेट दर्द और दस्त की चपेट में आ गए हैं। हालांकि, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने पाइपलाइन में सीवेज के पानी के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

रोहतक और झज्जर

हरियाणा के रोहतक और झज्जर जिलों में भी लोगों ने गंदा और बदबूदार पानी आने की शिकायत की है। द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, कई लोग रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए या तो टैंकर से पानी खरीदते हैं या फिर दूसरी जगहों से पानी मंगवाते हैं।

इंदौर और भोपाल

मध्य प्रदेश में इंदौर के अलावा भोपाल के ग्राउंड वॉटर में भी कोलाई बैक्टीरिया मिले हैं। इन्हीं बैक्टीरिया की वजह से इंदौर में 20 लोगों की जान गई है। भोपाल नगर निगम ने जमीन के नीचे से आने वाले पानी पर रोक लगा दी है।

गंदे पानी से होने वाली बीमारियां

दूषित पानी पीने से लोग दस्त, उल्टी, हैजा टाइफाइड और डायरिया जैसी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा कई लोगों में गिलियन बैरे सिंड्रोम भी देखने को मिल रहा है।

contaminated water (2)

दूषित पानी से होने वाली बीमारियों के लक्षण 

  • लगातार दस्त और उल्टी की समस्या।
  • तेज बुखार और कमजोरी।
  • पेशाब बहुत कम होना या चक्कर आना।
  • शरीर या आंखों में पीलापन।
  • बच्चों और बुजुर्गों में डिहाइड्रेशन के लक्षण है।

contaminated water (3)

बीमारी में घरेलू उपचार

  • नींबू पानी, नारियल पानी या इलेक्ट्रोलाइट दे सकते हैं।
  • अदरक और तुलसी पेट की गड़बड़ी और उल्टी में मददगार।
  • हल्का भोजन में दही-चावल, खिचड़ी, केला जैसे हल्के खाद्य पदार्थ।
  • उबला हुआ पानी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।