यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Constitution Day: सुप्रीम कोर्ट परिसर में स्थापित हुई भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, राष्ट्रपति मुर्मु ने दी श्रद्धांजलि
Constitution Day राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर ...और पढ़ें

HighLights
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि।
- राष्ट्रपति मुर्मु ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का उद्घाटन किया।
पीटीआई, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को संविधान दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मौजूद रहे।
राष्ट्रपति मुर्मु ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 7 फीट ऊंची प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मु और सीजेआई चंद्रचूड़ ने पौधारोपण किया।
26 नवंबर को मनाया जाता है संविधान दिवस
बता दें कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाया गया था। साल 2015 से आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इससे पहले इस दिन को कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था।
