विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Constitution Day 2023: संविधान दिवस आज, जानिये कब और क्यों हुई इसे मनाने की शुरुआत; क्या है महत्व?

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Sun, 26 Nov 2023 06:30 AM (IST)

Constitution Day हमारे देश का संविधान कई सिद्धांतों को समेटे है जिनके आधार पर देश की सरकार और नागरिकों के ...और पढ़ें

कब और क्यों हुई संविधान दिवस मनाने की शुरुआत?
कब और क्यों हुई संविधान दिवस मनाने की शुरुआत?

HighLights

  1. परंपरा की शुरुआत साल 2015 से की गई।
  2. डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए संविधान दिवस को मनाने का फैसला लिया गया था।

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। आज संविधान दिवस है। हमारे प्यारे देश भारत में हर साल 26 नवंबर के दिन संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन सरकारी दफ्तरों, स्कूलों एवं कॉलेजों में कार्यक्रम, स्पीच, क्विज, आदि का आयोजन किया जाता है। 

क्यों मनाया जाता है Constitution Day

जैसा कि हमें मालूम है, संविधान दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी मुख्य ये है कि 26 नवंबर 1949 में भारतीय संविधान सभा की ओर से संविधान को अंगीकार किया गया था। संविधान दिवस मनाने की परंपरा की शुरुआत साल 2015 से की गई।

26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकार किए जाने के बाद देश में इसे लागू करने में कुछ महीने का वक्त लगा।26 जनवरी 1950 को संविधान पूरी तरह से लागू कर दिया गया। इसलिए इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। 

महत्व

भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए संविधान दिवस को मनाने का फैसला लिया गया था। भारत का संविधान कई सिद्धांतों को समेटे है, जिनके आधार पर देश की सरकार और नागरिकों के लिए मौलिक, राजनीतिक सिद्धांत, प्रक्रियाएं, अधिकार, दिशा-निर्देश, कानून वगैरह तय किए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः कोच्चि की CUSAT यूनिवर्सिटी में संगीत समारोह के दौरान भगदड़ मचने से चार छात्रों की मौत; 60 से ज्यादा घायल