कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूंका जरदारी का पुतला
पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दो भारतीय जवानों की घात लगाकर की गई निर्मम हत्या और एक जवान का सिर काटकर ले जाने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का पुतला भी फूंका।
भोपाल। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा दो भारतीय जवानों की घात लगाकर की गई निर्मम हत्या और एक जवान का सिर काटकर ले जाने के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया और पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी का पुतला भी फूंका।
भोपाल के एम पी नगर में जरदारी का पुतला फूंकने के बाद उत्तेजित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संयोजक आरिफ मसूद ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने जघन्य अपराध किया है। साथ ही उन्होंने निर्दयता पूर्वक भारतीय जवान सुधाकर सिंह और हेमराज की नियंत्रण रेखा पर हत्या की है।
उन्होंने कहा कि हमें अपने दोनों शहीद जवानों पर नाज है जिन्होंने अपने देश और यहां के लोगों की खातिर अपने प्राणों का बलिदान कर दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर