विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़: मुस्लिम युवकों को गरबा पास बांट रहा था कांग्रेसी कार्यकर्ता, मंच पर चले लात-घूंसे

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सिविल लाइन स्थित हाकी मैदान में बुधवार रात गरबा उत्सव के दौरान मुस्लिम युवकों की ...और पढ़ें

मुस्लिम युवकों को गरबा पास बांट रहा था कांग्रेसी कार्यकर्ता (फोटो- वीडियो ग्रैब)

मुस्लिम युवकों को गरबा पास बांट रहा था कांग्रेसी कार्यकर्ता (फोटो- वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का मामला, आयोजन समिति के संरक्षक से हुई धक्कामुक्की 

  2. दुर्ग के गरबा पंडाल में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और बजरंग दल में खूनी झड़प

जेएनएन, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सिविल लाइन स्थित हाकी मैदान में बुधवार रात गरबा उत्सव के दौरान मुस्लिम युवकों की मौजूदगी को लेकर विवाद हो गया। घटना रात करीब नौ बजे की है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आयोजन स्थल पर आदिल खान नामक युवक मुस्लिम युवकों को गरबा का पास बांट रहा था, वह कांग्रेसी कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

विवाद के बीच आयोजन समिति के संरक्षक और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के साथ धक्कामुक्की भी हुई।

आयोजन समिति की शिकायत पर पुलिस ने राकेश तिवारी और अन्य के खिलाफ उपद्रव, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आयोजकों को पूर्व में ही मुस्लिम युवकों को कार्यक्रम में नहीं बुलाने के लिए कहा गया था, लेकिन उस समय वहां बड़ी संख्या में मुस्लिम युवक मौजूद थे।

आयोजक बाकलीवाल ने कहा कि माता के कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया जाता है। थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर विवाद में शामिल लोगों की पहचान कर रही है।