विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात से गदगद हुए कांग्रेस नेता, खुलकर की तारीफ; जानिए क्या कहा?

Published: Fri, 14 Feb 2025 04:13 PM (IST)

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुलाकात के बाद साझे तौर पर प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित किया। इस ...और पढ़ें

भारत अमेरिका के बीच तेल-गैस, डिफेंस, टैरिफ, टेक्नोलॉजी और व्यापार, एआई जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई है। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)
भारत अमेरिका के बीच तेल-गैस, डिफेंस, टैरिफ, टेक्नोलॉजी और व्यापार, एआई जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई है। (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

HighLights

  1. कांग्रेस नेता शशि थरूर पीएम मोदी के दौरे से हुए गदगद।
  2. शशि थरूर ने कहा है कि हमारी कुछ बड़ी चिंताओं का समाधान हुआ।
  3. भारत अमेरिका के बीच तेल-गैस, डिफेंस, टैरिफ, टेक्नोलॉजी और व्यापार और एआई जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने खुशी जाहिर की है। कांग्रेस सांसद ने पीएम मोदी के रूख को लेकर भी उनकी सराहना की है।

उन्होंने कहा, अब तक हमने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ट्रंप के प्रेस बयानों में देखा है, वह बहुत उत्साहजनक है। हमारी कुछ बड़ी चिंताओं का समाधान किया गया है। उन्होंने ट्रेड और टैरिफ को लेकर एक साथ बातचीत करने का फैसला किया है जो सितंबर-अक्टूबर तक खत्म हो जाएगी।

डिफेंस फ्रंट पर भी पीएम मोदी की वाहवाही करने लगे कांग्रेस नेता!

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, "रक्षा मोर्चे पर, हमें एफ-35 स्टेल्थ विमान बेचना काफी अहम है क्योंकि यह एक अत्याधुनिक विमान है। मैं अब तक मिली जानकारियों से खुश हूं।"

मैं प्रधानमंत्री और उनकी टीम के वापस आने पर और अधिक जानकारी का इंतजार कर रहा हूं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर

अवैध अप्रवास के मुद्दे को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता?

कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर कहा कि उन्हें सभी मुद्दों पर संतोष है लेकिन अवैध अप्रवास के मुद्दे पर कुछ बातें रह गईं।

शशि थरूर ने कहा, अवैध प्रवासन के मुद्दे पर, केवल यह बात गायब थी कि उन्हें किस तरह वापस भेजा गया। इसके अलावा, उनका (पीएम मोदी) रुख बिल्कुल सही था। ये युवा भटक गए हैं जिन्हें अवैध रूप से प्रवास करने के लिए बहलाया-फुसलाया जाता है।

पीएम मोदी का अमेरिका दौरे में किन-किन मुद्दों पर हुई बात?

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुलाकात के बाद साझे तौर पर प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि भारत व्यापार घाटे को कम करने के लिए अमेरिका से F-35 लड़ाकू विमानों के साथ-साथ पहले से अधिक तेल, गैस और सैन्य हार्डवेयर खरीदेगा। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी बता दिया कि अमेरिका भारत को रेसिप्रोकल टैरिफ में रियायत नहीं देगा। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि भारत टैरिफ को लेकर अमेरिका के प्रति तर्कसंगत रवैया अपनाएगा।

दोनों देशों ने तेल-गैस, डिफेंस, टैरिफ, टेक्नोलॉजी और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: भारत को पसंद नहीं आया चीन से सीमा विवाद पर ट्रंप का ऑफर, जानें क्यों ठुकरा दिया