विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की राह नहीं इतनी आसान, कांग्रेस के सामने दो सबसे बड़ी चुनौती

Published: Fri, 25 Sep 2026 08:02 PM (IST)

विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है और इसके लिए आईएनडीआईए गठबंधन ...और पढ़ें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर विपक्ष एकजुट हो रहा

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर विपक्ष एकजुट हो रहा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संजय मिश्र, नई दिल्ली। दो चुनाव आयुक्तों के एतराजों को दरकिनार कर एसआईआर पर फैसला लेने की खबरों को लेकर सियासी तूफान में घिरे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष के नए महाभियोग प्रस्ताव में आईएनडीआईए गठबंधन के बाहर की पार्टियों को शामिल करने के प्रयास शुरू हो गए हैं।

हालांकि यह तभी पारित हो सकता है जब सत्तापक्ष के भी कुछ दल विपक्ष के प्रस्ताव का समर्थन करें लेकिन विपक्षी खेमे की ओर से पुख्ता संकेत दिए जा रहे हैं कि महाभियोग प्रस्ताव पर आम आदमी पार्टी तथा द्रमुक के सांसदों का हस्ताक्षर कराकर मजबूत संदेश दिया जाए।

CEC पर आईएनडीआईए फिर होगा एक? 

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में घेरेबंदी को मजबूती के लिए जहां आईएनडीआईए से बाहर के दलों से संपर्क साधा जा रहा है वहीं विपक्ष के अनुसार चुनाव आयोग के मौजूदा गंभीर गैरकानूनी कार्यों के खिलाफ बड़े-बड़े कानूनविदों से राय-मशविरा लिए जाने की तैयारी है।

विपक्ष की ओर से महाभियोग प्रस्ताव लाने का पहले ही एलान कर चुकी कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने इससे जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सबसे बातचीत चल रही है और बाहर के दल भी इस पर साथ आएंगे इसमें संदेह नहीं।

कांग्रेस ने CEC के खिलाफ खोला मोर्चा 

कांग्रेस के इस दावे को द्रमुक प्रवक्ता टी के एस इलानगोवन ने एक तरह से पुष्ट करते हुए कहा कि उनकी पार्टी विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी।

उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार सीईसी पद पर बने रहने लायक नहीं हैं और हमारे नेता स्टालिन ने पहले ही साफ कर दिया है कि उन्हें हटाया जाना चाहिए।

TMC, AAP और कितने दल आएंगे साथ?

टीएमसी ममता गुट के नेता डेरेक ओब्रायन ने एक दिन पहले ही कांग्रेस के महाभियोग प्रस्ताव लाने का समर्थन करते हुए एलान किया था कि आप और द्रमुक को इस मुद्दे पर विपक्ष के साथ लाने की पहल टीएमसी करेगी।

सीईसी के खिलाफ राजनीतिक समर्थन का दायरा बढ़ाने की पहल के साथ ही विपक्षी खेमे ने महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस तथा उसके कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के दिग्गज वकील अभिषेक मनु सिंघवी और विवेक तन्खा के साथ वरिष्ठ विपक्षी कानूनविद सांसद कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण से लेकर मेनका गुरुस्वामी जैसे वकीलों से महाभियोग प्रस्ताव के स्वरूप और कानूनी बारीकियों पर चर्चा की जाएगी।

राज्यसभा से खारिज हुआ विपक्ष का महाभियोग प्रस्ताव नोटिस 

राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन द्वारा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के दिए पहले महाभियोग प्रस्ताव नोटिस को खारिज किए जाने के मद्देनजर विपक्षी दलों के रणनीतिकार इस बार पीठासीन अधिकारी को सीईसी के बचाव का कोई मौका नहीं देना चाहते।

सूत्रों ने यह भी बताया कि संसद के दोनों सदनों में अलग-अलग महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस तैयार कर सांसदों के हस्ताक्षर जुटाए जाएंगे मगर नोटिस किस सदन में रखने को वरीयता दी जाए यह फैसला आखिर में आपसी सहमति से करेंगे।

यह भी पढ़ें- IAS-IPS से भरा है CEC ज्ञानेश कुमार का परिवार, बेटी-बेटा और दामाद क्या करते हैं?

यह भी पढ़ें- SC पहुंचा चुनाव आयोग का विवाद, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किसने दायर की याचिका?