IAS-IPS से भरा है CEC ज्ञानेश कुमार का परिवार, बेटी-बेटा और दामाद क्या करते हैं?
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का परिवार प्रशासनिक सेवाओं में एक मिसाल है, जिसमें 4 IAS, 2 IRS, 1 IPS अधिकारी शामिल हैं।
-1790335901603_m.webp)
ज्ञानेश कुमार के परिवार में कितने अधिकारी? जागरण ग्राफिक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
गरिमा सिंह, नई दिल्ली। अगर मैं आपसे सवाल करूं कि एक परिवार में ज्यादा से ज्यादा कितने IAS-IRS अधिकारी हो सकते हैं? इसपर आपका जवाब होगा एक, दो या फिर ज्यादा से ज्यादा तीन।
लेकिन आज हम जिस परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं वहां एक या दो नहीं बल्कि 4 IAS ऑफिसर हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा दो IRS और एक IPS अधिकारी इस परिवार का हिस्सा हैं।
चौंक गए ना..। जी हां अपने सही सुना है। एक परिवार में इतने सारे अधिकारी और किसी के नहीं बल्कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर में हैं। आइए उनके परिवार के बार में थोड़ा और जानते हैं।

ज्ञानेश कुमार का IIT- हार्वर्ड से IAS-CEC तक का सफर
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का परिवार प्रशासनिक सेवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में बेहद उल्लेखनीय है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि उनका परिवार भारत का सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा परिवार है।
ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने IIT कानपुर से ग्रेजुएशन के बाद हार्वर्ड इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट से डिग्री ली।
वर्तमान में वे देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर बैठे हैं। उनके पिता डॉक्टर सुबोध कुमार गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद से रिटायर हुए थे।

बेटियां और दामाद सिविल सेवा में आगे
CEC ज्ञानेश कुमार की बड़ी बेटी मेधा रूपम 2014 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की IAS अधिकारी हैं। उन्होंने UPSC में अखिल भारतीय 10वीं रैंक हासिल की थी।
शूटिंग चैंपियन और राज्य रिकॉर्ड होल्डर मेधा वर्तमान में नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) की जिलाधिकारी हैं और इस पद पर पहली महिला DM बनीं हैं।
उनके पति मनीष बंसल यानी ज्ञानेश कुमार के दामाद भी 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 53 थी। IIT दिल्ली से बीटेक-एमटेक करने वाले मनीष पहले सहारनपुर और अब आगरा के DM हैं। दोनों की मुलाकात LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान हुई और बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली।

ज्ञानेश कुमार की छोटी बेटी अभिश्री IRS अधिकारी हैं। वो UPSC 2017 बैच की IRS अधिकारी हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पाही की और UPSC 2017 में ऑल इंडिया रैंक 297 हहिल की।
वर्तमान में अभिश्री आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं, वहीं उनके पति अक्षय लाबरू भी 2017 बैच के IAS अधिकारी हैं। वर्तमान समय में अक्षय जम्मू-कश्मीर (श्रीनगर) में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं।

IAS-IPS औए डॉक्टर्स के भरा परिवार
ज्ञानेश कुमार के छोटे भाई मनीष कुमार IRS अधिकारी हैं। उनकी बहन रोली के पति उपेंद्र जैन मध्य प्रदेश में ADG रैंक के IPS अधिकारी रहे हैं। परिवार में कुल मिलाकर चार IAS, दो IRS और एक IPS शामिल हैं।
