विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस सत्तालोलुप पार्टी: राजनाथ

By Edited By:
Published: Tue, 06 May 2014 02:43 PM (IST)Updated: Wed, 07 May 2014 02:15 AM (IST)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस, राजद व जदयू से बिहार का भला नहीं हो सकता है। कांग्रेस को सत्तालोलुप पार्टी करार देते हुए कहा कि बिल्ली से दूध की रखवाली नहीं हो सकती।

News Article Hero Image

पटना, जागरण न्यूज नेटवर्क। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस, राजद व जदयू से बिहार का भला नहीं हो सकता है। कांग्रेस को सत्तालोलुप पार्टी करार देते हुए कहा कि बिल्ली से दूध की रखवाली नहीं हो सकती। वे मंगलवार को बिहार के गोपालगंज के हथुआ, सिवान के रघुनाथपुर, पश्चिमी चंपारण के बगहा व पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से पूछा कि उनकी कांग्रेस से दोस्ती का राज क्या है? दावा किया कि इस सवाल का जवाब लालू यादव नहीं दे सकते हैं। नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का बखान करते हुए कहा कि देश की जनता परिवर्तन चाहती है और मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने वाली है। अटल जी ने गांवों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री सड़क योजना शुरू की थी, अब मोदी सिंचाई योजना शुरू कर किसानों को राहत देंगे। बिहार की 13 नदियों को जोड़ा जाएगा जिससे बाढ़ और सूखा दोनों से राहत मिलेगी। दावा किया कि कांग्रेस घोटाले की रकम का थोड़ा हिस्सा भी बिहार के विकास पर खर्च करती तो यहां गरीबी नहीं होती।

कांग्रेस ने देश को गर्त में धकेला

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश को गर्त में धकेल दिया है। कुछ चूक के कारण पिछले दस वर्षो से सत्ता पर कांग्रेस का कब्जा है। भाजपा ने गलतियों व चूक की समीक्षा की है। मोदी का नेतृत्व देश के विकास के नए आयाम रचेगा।

पढ़ें: देश बनाने आए हैं, सरकार नहीं: राजनाथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।