विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विपक्ष बनाम सीईसी ज्ञानेश कुमार: आज फिर सड़कों पर उतरेगा इंडी गठबंधन, राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी

Published: Fri, 09 Oct 2026 05:37 AM (GMT+05:30)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी ...और पढ़ें

आज फिर सड़कों पर उतरेगा इंडी गठबंधन, राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी (फोटो- रॉयटर)

आज फिर सड़कों पर उतरेगा इंडी गठबंधन, राष्ट्रपति भवन तक मार्च की तैयारी (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. स्मित मच्छर अस्पताल में हैं और अपना इलाज करा रहे हैं।

  2.  इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी मच्छर से बात की थी 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी आज फिर सड़कों पर उतरने वाले हैं। योजना के मुताबिक सांसद संसद भवन परिसर में इकट्ठा होंगे और वहां से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे।

सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की मांग कर रहे हैं। वे राष्ट्रपति को एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों से अवगत कराना चाहते हैं। साथ ही ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग भी रखेंगे।

ममता-अखिलेश और तेजस्वी-उद्धव को राहुल ने मिलाया फोन

राष्ट्रपति भवन की ओर से विपक्षी नेताओं को मुलाकात का अभी कोई समय नहीं दिया गया है मगर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव और उद्धव ठाकरे जैसे आईएनडीआईए गठबंधन के शीर्ष नेताओं को इसके लिए दिल्ली बुलाया है।

विपक्ष ने एलान किया है कि राष्ट्रपति से मुलाकात का समय नहीं मिला तो विपक्षी सांसद शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे। समझा जाता है कि विपक्षी गठबंधन के नेताओं की राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए राहुल गांधी ने गुरूवार को विशेष रूप से फोन कर इन वरिष्ठ नेताओं से आने का आग्रह किया।

तृणमूल कांग्रेस-एम की प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरूवार को कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना होने से पूर्व परोक्ष रूप से इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वोट चोरी को लेकर अहम विषय के मद्देनजर उनसे राजधानी आने को कहा गया है।

राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने की योजना

पांच अक्टूबर को नेताओं के नाम समेत दुबारा अनुरोध भेजा और सात, आठ या नौ अक्टूबर का समय मांगा है पर हमें अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

विपक्षी सांसद संविधान सदन में आज करेंगे बैठक

विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के सांसद शुक्रवार को दोपहर तीन बजे संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में बैठक करेंगे। इसके बाद तथाकथित "वोट चोरी" के खिलाफ एक और प्रदर्शन कर सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, आईएनडीआइए ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलने का समय मांगा है। बताया गया है कि यदि उन्हें मुलाकात के लिए समय नहीं मिलता है तो विरोध-प्रदर्शन के लिए सभी विकल्प खुले हैं।

उन्होंने बताया कि सेवा तीर्थ, राष्ट्रपति भवन, उपराष्ट्रपति आवास, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास के बाहर प्रदर्शन किए जाने की संभावना है। इससे पहले कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा था कि आईएनडीआइए ने राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा है।

राष्ट्रपति भवन से जवाब की प्रतीक्षा है। उन्होंने कहा कि मुलाकात के लिए पहला अनुरोध पत्र दो अक्टूबर को भेजा गया था। इसके बाद राष्ट्रपति भवन ने बैठक में शामिल होने वाले नेताओं के नाम मांगे थे।