Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश चुनावों में कांग्रेस की BJP को घेरेने की तैयारी, महाकाल लोक को लेकर लगाए भष्ट्राचार के आरोप

कांग्रेस ने महाकाल लोक में मूर्तियों के खंडित होने की घटना को गंभीर भष्ट्राचार बताया और HC की निगरानी में इसकी जांच की भी मांग की। साथ ही कहा है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार अब लूटपाट में इतनी डूब चुकी है कि उनसे महाकाल को भी नहीं छोड़ा।

By Shashank MishraEdited By: Shashank MishraPublished: Tue, 30 May 2023 11:23 PM (IST)Updated: Tue, 30 May 2023 11:23 PM (IST)
मध्य प्रदेश चुनावों में कांग्रेस की BJP को घेरेने की तैयारी, महाकाल लोक को लेकर लगाए भष्ट्राचार के आरोप
कांग्रेस ने महाकाल लोक में हुए भष्ट्राचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है।

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। कर्नाटक में भष्ट्राचार के मुद्दे पर भाजपा को घेरने के बाद कांग्रेस ने अब ठीक वैसी ही रणनीति अब मध्य प्रदेश को लेकर भी अपनायी है। पार्टी ने मंगलवार को उज्जैन के महाकाल लोक में हुए भष्ट्राचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है। साथ ही कहा है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार अब लूटपाट में इतनी डूब चुकी है, कि उनसे महाकाल को भी नहीं छोड़ा।

loksabha election banner

हाईकोर्ट की निगरानी में हो उच्च स्तरीय जांच: कांग्रेस

पार्टी ने पिछले दिनों में आंधी में महाकाल लोक में मूर्तियों के खंडित होने की घटना को गंभीर भष्ट्राचार बताया और हाईकोर्ट की निगरानी में इसकी उच्च स्तरीय जांच की भी मांग की। कांग्रेस पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तय किया है कि सत्ता में आने वाले वह महाकाल लोक से सभी खंडित मूर्तियों को नए सिरे लगवाएंगे।

इन्हें संगमरमर या फिर स्थानीय स्तर पर उपयुक्त पत्थरों में तैयार कराया जाएगा। उन्होंने इस दौरान भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार से सवाल भी पूछे। जिसमें कहा है कि 391 करोड़ के महाकाल लोक के निर्माण के पहले चरण का काम गुजरात की किस कंपनी को दिया गया। साथ ही लोगों की जन भावनाओं के साथ ही जिस तरह का छलावा किया गया है, उसके लिए क्या वह देश से माफी मांगेंगे।

कमीशन पर भाजपा की सरकार कर रही काम: कांग्रेस

एक सवाल के जवाब में अग्रवाल ने कहा कि कर्नाटक में 40 प्रतिशत के कमीशन पर भाजपा की सरकार काम कर रही थी। पार्टी ने जनता के बीच उनके इस भष्ट्राचार को प्रमुखता से उठाया।

मध्य प्रदेश में भी यही हाल है। माना जा रहा है कि सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के प्रदेश नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद पार्टी ने यह आक्रामक रुख अपनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.