विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Katchatheevu: कच्चातिवु को लेकर भाजपा ने खड़ा किया विवाद, चिदंबरम ने बताया श्रीलंकाई तमिलों को हो सकता है नुकसान

Published: Tue, 09 Apr 2024 06:46 PM (IST)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कच्चातिवु द्वीप मुद्दे को लेकर भाजपा की तीखी आलोचना की और ...और पढ़ें

कच्चातिवु को लेकर भाजपा ने खड़ा किया विवाद- चिदंबरम (फाइल फोटो)
कच्चातिवु को लेकर भाजपा ने खड़ा किया विवाद- चिदंबरम (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री श्रीलंकाई तमिलों के साथ अन्याय कर रहे
  2. समुदाय के लोगों को नुकसान पहुंच सकता है- चिदंबरम

एएनआई, शिवगंगा (तमिलनाडु)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को कच्चातिवु द्वीप मुद्दे को लेकर भाजपा की तीखी आलोचना की और आरोप लगाया कि भाजपा ने इसे लेकर विवाद खड़ा किया है। बता दें कि इन दिनों कच्चातिवु का मामला गर्माता जा रहा है। यह द्वीप 1974 में श्रीलंका को सौंप दिया गया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने एक साक्षात्कार में कहा, "प्रधानमंत्री नौ साल तक चुप थे। अचानक चुनाव के दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से एक आरटीआई दाखिल करने को कहा। यह एक मनगढ़ंत विवाद है।"

प्रधानमंत्री श्रीलंकाई तमिलों के साथ अन्याय कर रहे

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्रीलंकाई तमिलों के साथ अन्याय कर रहे हैं। कच्चातिवु समझौते पर हस्ताक्षर के बाद लगभग छह लाख तमिलों को भारत वापस भेजा गया था और वे यहां शांति से रह रहे हैं। जबकि श्रीलंका में करीब 25 लाख श्रीलंकाई तमिल हैं और अभी भी दस लाख भारतीय तमिल रहते हैं। उनके हित सर्वोपरी हैं।

समुदाय के लोगों को नुकसान पहुंच सकता है- चिदंबरम

चिदंबरम ने कहा कि अगर इस अनावश्यक विवाद के चलते श्रीलंका की सरकार और वहां रहने वाले तमिलों के बीच टकराव होता है तो इस समुदाय के लोगों को नुकसान पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें: World Warmest Month: मार्च 2024 अब तक का सबसे गर्म महीना, 12 महीने के औसत तापमान ने नए रिकॉर्ड को छुआ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।