विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुजरात: कांग्रेस सांसद के भतीजे ने पत्नी पर चलाई गोली, मौत के सदमें में खुद भी कर ली आत्महत्या

Published: Thu, 22 Jan 2026 02:39 PM (GMT+05:30)

अहमदाबाद में कांग्रेस सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने अपनी पत्नी राजेश्वरी को गोली मारने के बाद ...और पढ़ें

कांग्रेस सांसद के भतीजे ने पत्नी की मौत के बाद की आत्महत्या। फाइल फोटो

कांग्रेस सांसद के भतीजे ने पत्नी की मौत के बाद की आत्महत्या। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने आत्महत्या कर ली है। यशराज गोहिल ने पहले अपनी पत्नी राजेश्वरी को गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौ ह गई। कुछ देर बाद यशराज ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे अहमदाबाद में सनसनी फैल गई है।

ये घटना अहमदाबाद के बोडकदेव इलाके की है। यशराज अपनी पत्नी के साथ एनआरआई टावर में रहते थे। 2 महीने पहले ही राजेश्वरी से उनकी शादी हुई थी और दोनों विदेश यात्रा की योजना बना रहे थे। हालांकि, एक पल में दोनों की जिंदगियां तबाह हो गईं।

Yashraj Singh Gohil

पत्नी राजेश्वरी के साथ यशराज सिंह गोहिल। फाइल फोटो

क्या है पूरा मामला?

गुजरात पुलिस के अनुसार, यशराज सिंह अपनी रिवॉल्वर चला रहे थे, तभी गलती से गोली उनकी पत्नी के गले में लगी। गोली लगने के कारण राजेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। यशराज ने फौरन 108 पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस में आए डॉक्टरों की टीम ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया।

राजेश्वरी के शव को पोस्टमार्ट्म के लिए ले जाने की तैयारी हो रही थी। एंबुलेंस की टीम जैसे ही घर से बाहर निकली, अंदर फिर गोली चलने की आवाज आई। कमरे में देखा तो यशराज ने अपने सिर में गोली मार ली थी। यशराज ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के दौरान यशराज की मां दूसरे कमरे में थीं। एंबुलेंस आने के बाद उन्हें राजेश्वरी की मौत के बारे में पता चला। इससे पहले कि वो कुछ समझ पातीं, बेटे ने भी आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्ट्म के लिए अस्पताल भेजा है।

Rahul Gandhi and Shakti Singh Gohil

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ गुजरात के राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल। फाइल फोटो

कांग्रेस सांसद के भतीजे थे यशराज

यशराज के फ्लैट को सील कर दिया गया है। एनआरआई अपार्ट्मेंट में रहने वाले लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति है। यशराज कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल के भतीजे हैं। यशराज गुजरात समुद्री बोर्ड में द्वितीय श्रेणी के अधिकारी थे और हाल ही में उन्हें प्रथम श्रेणी में पदोन्नत किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।