Move to Jagran APP

कांग्रेस सांसद ने खटखटाया SC का दरवाजा, केरल-कर्नाटक बॉर्डर खोलने का निर्देश देनें की कि मांग

कांग्रेस सांसद ने सुप्रीम कोर्ट ने मांग की है कि कर्नाटक सरकार को निर्देश दिया जाए की वह केरल-कर्नाटक बॉर्डर को खोल दें।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 02:55 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 03:01 PM (IST)
कांग्रेस सांसद ने खटखटाया SC का दरवाजा, केरल-कर्नाटक बॉर्डर खोलने का निर्देश देनें की कि मांग

तिरुवनंतपुरम, एएनआइ। केरल के कासरगोड से कांग्रेस सांसद, राजमोहन उन्नीथन ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि कर्नाटक सरकार को कर्नाटक-केरल सीमा खोलने के लिए निर्देश दिए जाए ताकि एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों की आवाजाही और केरल के लिए आवश्यक और गैर-आवश्यक वस्तुओं के परिवहन की अनुमति दी जा सके।

loksabha election banner

सांसद कर्नाटक सरकार को एक एफआईआर दर्ज करने और एससी की निगरानी में एक एसआईटी का गठन करने के लिए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ पूछताछ करने के लिए दिशा-निर्देश मांगे है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक -केरल बॉर्डर बंद होने के कारण एक महिला की मौत हो गई जिसे तत्काल चिकित्सा के लिए कर्नाटक में प्रवेश से वंचित कर दिया गया था। वहीं, दो दिन पहले कर्नाटक में कोरोना वायरस से तीसरी मौत हुई थी। मृतक तीसरे व्यक्ति का विदेश यात्रा का कोई इतिहास भी नहीं था। वह 5 मार्च को वो संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली गया था। इसके बाद 7 मार्च को दिल्ली निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचने के बाद उसने जामा मस्जिद में एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था।                                                                                                        

जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया है ताकि, कोरोना वायरस प्रसर को रोका जा सकें। इसी सिलसिले में राज्यों ने अपनी सीमाओं को भी बंद कर लिया है। फिलहाल, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में 1000 से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं। फिलहाल, 99 लोगों की ठीक कर दिया गया है वहीं अभी भी देश में 492 लोग इससे संक्रमित हैं। 

बता दें कि कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। यहीं संक्रमित व्यक्ति का पहला मामला सामना आया था। बाकी देशों के बड़ें-बड़ें राजनेती भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.