अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आए चह्वाण
अपने पूर्ववर्तियों और आदर्श सोसाइटी घोटाले के बारे में विवादित बयान देने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण अपनी पार्टी के ही नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। उनके बयान को प्रदेश कांग्रेस प्रमुख माणिकराव ठाकरे ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। ठाकरे ने कहा, 'आदर्श मामले में पूर्व मुख्यमंत्रियों अशोक चह्वाण, सुश्
मुंबई। अपने पूर्ववर्तियों और आदर्श सोसाइटी घोटाले के बारे में विवादित बयान देने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण अपनी पार्टी के ही नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। उनके बयान को प्रदेश कांग्रेस प्रमुख माणिकराव ठाकरे ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। ठाकरे ने कहा, 'आदर्श मामले में पूर्व मुख्यमंत्रियों अशोक चह्वाण, सुशील कुमार शिंदे और दिवंगत विलासराव देशमुख के खिलाफ कोई केस नहीं है।
उनका यह बयान कि अगर उन्होंने (पृथ्वीराज चह्वाण) अपने पूर्ववर्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की होती तो राज्य में पार्टी खत्म हो जाती, अनुचित है।' उन्होंने बताया, 'इससे गलत संदेश गया और अत्यंत अहम विधानसभा चुनावों से पहले इसने पार्टी को कठघरे में खड़ा कर दिया।' हालांकि बाद में चह्वाण ने अपने बयान पर खेद प्रकट करते हुए अपनी सफाई में कहा कि यह ऑफ द रिकार्ड था। ठाकरे ने कहा कि पहले तो उन्हें इस तरह का बयान ही नहीं देना चाहिए था। एक मराठी चैनल से पार्टी के चुनाव प्रभारी नारायण राणे ने कहा, 'कांग्रेस खत्म होती तो उनका मुख्यमंत्री का पद भी नहीं होता।